खीरी में सपा की बढ़त बरकरार, धौरहरा में हो रही कांटे की टक्कर

खीरी में सपा की बढ़त बरकरार, धौरहरा में हो रही कांटे की टक्कर

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लोकतंत्र के चुनावी महोत्सव में खीरी लोकसभा सीट पर पहले राउंड से ही सपा की बढ़त बरकरार है, जबकि धौरहरा लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर हो रही है। हालांकि यहां भी सपा की बढ़त बरकरार है।

राजापुर मंडी समिति में हो रही मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। खीरी सीट से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पहले राउंड से ही पीछे चल रहे हैं। सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा 14 हजार 156 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं धौरहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया करीब पांच हजार वोटों से बढ़त बनाए हैं। बसपा काफी पीछे चल रही है।

दोपहर 12 बजे तक
लोकसभा सीट: धौरहरा
आनंद भदौरिया- सपा- 1,73,728
रेखा - भाजपा-1,69,885
श्याम किशोर- बसपा- 72,673
5,545 से सपा आगे

खीरी लोकसभा से 
उत्कर्ष वर्मा- सपा - 2,32,151
अजय कुमार- भाजपा -  217955
अंशय कालरा - बसपा- 42914
14156 वोटों से सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा आगे।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: पूजा की मौत मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, फंदे पर लटका मिला था शव   

 

 

 

ताजा समाचार

इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट आज से शुरू, लगभग 2,300 प्रतिभागियों लेंगे भाग
कानपुर में बुजुर्ग महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास...पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
VIDEO : अमेरिका में बोलीं निर्मला सीतारमण- 'चार ‘आई’ करेंगे विकसित भारत के सपने को साकार
Kanpur Murder: दिव्यांग की सिर कुचल कर हत्या...खेत में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर फिर कब्जा करने की कोशिश?, SSP ने भेजी पुलिस
पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर 'सार्थक जवाबदेही' चाहता है अमेरिका