गृहमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव 

महसी विधान सभा के दर्जनों सपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल

गृहमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव 

बहराइच, अमृत विचार। सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव और अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसको लेकर पार्टी में खुशी है।

गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा के विधायक मनोज पांडे के साथ जनपद बहराइच के महसी विधानसभा के निवासी समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव कमलापति अवस्थी उर्फ झब्बू लाल अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री मनोज पांडे के साथ प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव कमलापति अवस्थी उर्फ झब्बू लाल को गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में अपनी निष्ठा रखते हुए एवं वर्तमान परिदृश्य में भाजपा को देश और समाज की आवश्यकता बताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में ऊंचाहार के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडे एवं कमलापति अवस्थी के साथ प्रबुद्ध सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारियो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अवस्थी के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने साथ बहराइच जनपद के महसी विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

उनके साथ ग्राम प्रधान रमवापुर लवलेश अवस्थी सहित दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। सत्ता के गलियारों में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि कैसरगंज लोकसभा के चुनाव से ठीक पहले अवस्थी के आने से भारतीय जनता पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा की खासकर कैसरगंज विधानसभा के ब्राह्मण वर्ग को साधने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें -सपा को लगा बड़ा झटका: विधायक मनोज पांडेय हुए भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

ताजा समाचार

कानपुर में पड़ोसी पर बेटे को ले जाकर अर्द्धनग्न कर पीटने का आरोप; भीड़ ने आरोपी को पीटा, रस्सी से हाथ बांधे
हनीमून के दौरान ही बिगड़ गई बात, ससुराल में धरने पर बैठी दुल्हन, पति का आरोप नहीं बने शारीरिक संबंध
JEE Main Exam: कल से शुरू होंगे जेईई मेन सेशन-2 के एग्जाम, जान लें जरूरी गाइडलाइन
गुजरात: पटाखा गोदाम में आग का तांडव, 18 मजदूरों की जलकर मौत...CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Bareilly News | बरेली में ईद की रात बवाल.. दो समुदाय में मारपीट-पथराव, चले लाठी-डंडे और फायरिंग
VIDEO : इंतजार खत्म! फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए वाणी कपूर और फवाद खान