रामपुर : तपिश से बेहाल रहे लोग, आसमान में मंडराए बादल...वर्षा होने का अनुमान

रामपुर : तपिश से बेहाल रहे लोग, आसमान में मंडराए बादल...वर्षा होने का अनुमान

रामपुर, अमृत विचार। तपिश रहने से लोग गर्मी से बेचैन रहे। मौसम वैज्ञानिक 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा का अनुमान जता रहे हैं। प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण तथा इससे असम तक विस्तारित द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मई तक जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा होने और उसके बाद तापमान बढ़ने का अनुमान है। 

रविवार की सुबह तेज धूप निकलने के बाद पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई। चिलचिलाती धूप में गर्मी से लोग बेहाल हो गए। पूरे दिन लू चलती रही, लू से बचने के लिए चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। लापरवाही बरतने पर लू जान भी ले सकती है। शाम को  कुछ देर के लिए बादल घिर कर आए और मौसम सुहावना होने के बाद बादल आगे बढ़ गए। आसमान में बादलों को देखकर लोगों में आस जगी कि वर्षा होगी। लेकिन, कुछ देर ठंडी हवा चली और लोगों ने मौसम का लुत्फ लिया। लेकिन, कुछ ही देर में बादल आगे बढ़ गए जिससे मौसम एक बार फिर गरमा गया और लोग पसीना-पसीना होते रहे। 

हाल-ए-मौसम

  • अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
  • आर्द्रता- 54 प्रतिशत
  • वायु वेग-10 किमी. प्रतिघंटा

पश्चिमोत्तर भाग पर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण तथा इससे असम तक विस्तारित द्रोणी के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 मई तक जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा होने का अनुमान है। 13 मई के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। -डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ
 

ये भी पढ़ें : रामपुर: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार