कासगंज: दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कसी कमर, फोरलेन पर जगह-जगह लगवाए रिफ्लेक्टर टेप

कासगंज: दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात पुलिस ने कसी कमर, फोरलेन पर जगह-जगह लगवाए रिफ्लेक्टर टेप

डिवाइर पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाते यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह

कासगंज, अमृत विचार। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। पुलिस ने डिवाइडरों पर होने वाले हादसों को नियंत्रित करने के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगवाए हैं और यातायात के नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया है। साथ ही चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में सड़क पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो वहीं वाहन चालकों को नियमों के पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं। ऐसे वाहन चालक जो मनमानी से बाज नहीं आ रहे उन पर सख्त जुर्माना लगाया जा रहा है। इधर सड़क हादसे रोकने के लिए भी पुलिस गंभीर हुई है। 

यातायात पुलिस ने रात्रि के अंधेरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए डिवाइडरों के दोनों तरफ रिफ्लेक्टर टेप लगवाया है। वाहन चालकों को जागरूक किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा और यातायता के नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा।

ये भी पढे़ं- कासगंज: चुनाव में अराजक तत्व किसी भी हाल में बिगाड़ न सकें माहौल, SP ने अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस के अधिकारियों के साथ की बैठक