अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पुहुंची। जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे हनुमानगढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया और आरती कर आशीर्वाद लिया।बाद में उनका काफिला श्रीरामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया। राष्ट्रपति ने जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचीं और दर्शन- पूजन किया। वह रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगी।
President Droupadi Murmu had Darshan and performed Puja at Shri Hanuman Garhi temple, Ayodhya. pic.twitter.com/cJO4AfIBD9
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में यह उनकी पहली यात्रा है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘अयोध्या प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन व आरती करेंगी। वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी।’’
राष्ट्रपति ने उतारी सरयू की आरती, 2100 बाती से किया पूजन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस समय अयोध्या में हैं,जहाँ उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति ने बजरंगबली से प्रार्थना कर सभी के जीवन को खुशहाल रखने की कामना की। राष्ट्रपति सरयू तट पर पहुँची, जहाँ उन्होंने 2100 बाती के दीपकों से आरती के कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ राष्ट्रपति ने सरयू नदी का विधि-विधान से पूजन भी किया।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने की मांग- कोविशील्ड मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा