महिलाओं को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया है: बेबीरानी मौर्या

महिलाओं को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया है: बेबीरानी मौर्या

लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर आईएमआरटी सभागार में भाजपा लखनऊ महानगर के तहत मध्य विधानसभा की ओर से शनिवार को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विशिष्ट अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, समाजसेविका नर्मता पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी उपस्थित रहें।

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान तभी साबित होगा जब एक, एक महिला का वोट मतदान वाले दिन पड़े।, लखनऊ में राजनाथ सिंह ने लखनऊ विकास कार्यों का लाभ आप सब ले रहे है। राज्य, केंद्र सरकार ने महिलाओ के सम्मान बढ़ाने का काम किया है अब हर योजना महिलाओ को केन्द्रित करके बनाई जाती है। 

पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम लला का मन्दिर बन तैयार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में महिलाओ को अवसर मिल रहा है। 33% आरक्षण ने से महिलाओ को बराबरी का अधिकार देने का काम दिया। महिलाओ को सशक्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है महिलाओ में काम करने वालो के लिए, रोजगार का सृजन करने का काम कर रही है। अब समय आ गया है महिलाओ का कर्ज उतने का है । महिला अपने मतदान का प्रयोग करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देकर विजय बनाए।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि कोई राष्ट्र तभी विकसित बन सकता है जिसमे नारी को सहभागिता रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति अधिनियम लाकर महिलाओ को सम्मान देने का काम किया। आप सब पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि आप परिवार में हर व्यक्ति का मतदान करना है साथ ही अपने आप पड़ोस में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। लखनऊ लोकसभा में तय लक्ष्य पांच लाख पार करने में आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि जिस तरह महिला परिवार की जिम्मेदारी उठते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व का निवाह करने का काम करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही पहली बार महिलाओ को सम्मान देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना देकर महिलाए जो रोज धुएं में स्वास्थ्य खराब करती थी उनको निजात दिलाने का काम किया। अल्पसंख्यक समाज में मुस्लिम महिलाओ को ट्रिपल तलाक के लिए कानून लाकर उनको सम्मान देने का काम किया है।

आज देश में महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ड्रोन दीदी, लाखपति दीदी योजना आए है जिससे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। महिलाए आप अपने स्वयं भाग्य विधाता बनेगी। लखनऊ को मेट्रो मेट्रोपॉलिटन सिटी मेट्रोपॉलिटन बनने के लिए निरंतर कार्यरत है। आप सबने देखा की 21 किलोमीटर शहीद पथ के निर्माण से उसके आस पास मॉल, अस्पताल, क्रिकेट स्टेडियम, एवम बड़ी, बड़ी आवासीय बिल्डिंग का निमार्ण हुआ है तेजी से विकास हुआ है उसी तरह 104किलो मीटर आउटर रिंग आने वाले समय बहुउद्देशीय के साथ विकसित होगा। टर्मिनल तीन के निर्माण से लखनऊ एयरपोर्ट की एक करोड़ यात्री की क्षमता का विकास हुआ।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार