Kanpur: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने सिखाये बूथ प्रबंधन के गुर; विपक्ष पर गरजे, बोले- 'सपा और बसपा चुनाव मैदान से हो गईं गायब'

Kanpur: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने सिखाये बूथ प्रबंधन के गुर; विपक्ष पर गरजे, बोले- 'सपा और बसपा चुनाव मैदान से हो गईं गायब'

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने रविवार को सीसामऊ और किदवई नगर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन किया। दोनों ही जगह सम्मेलन में शामिल जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा की बदौलत बीजेपी प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि सपा और कांग्रेस चुनाव मैदान से गायब हो गई हैं। 

सीसामऊ विधानसभा का बूथ सम्मेलन दोपहर दो बजे से बीएनएस डी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में हुआ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यहां कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य एवं तपस्या से भरा हुआ है। सबसे मजबूत कड़ी बूथ का कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष ही हैं। बूथ का अध्यक्ष ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री बन सकता है। यूपी की सरकार ने कानपुर से अयोध्या तक प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए फोर लेन सड़क बनाई। 

उन्होंने कहा कि यहां कानपुर में ही बाबा आनंदेश्वर धाम परमट में कॉरिडोर और पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में भी भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, संयोजक मणिकांत जैन, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, रामकिशोर साहू, अनूप पचौरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, लोकसभा मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई रहे।

गीता पार्क में बूथ अध्यक्षों में भरा जोश

किदवई नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन गीता पार्क साइट नंबर वन में हुआ। सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षों को पहले से बूथ संख्या लिखी कुर्सियां पर बैठाया गया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने 51किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। 

यहां सम्मेलन में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मजबूत बूथ प्रबंधन से भाजपा लगातार चुनावों में विजय प्राप्त कर आगे बढ़ रही है। सपा और कांग्रेस तो फील्ड से ही गायब हो गई है। विरोधी पार्टियों भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा आरक्षण समाप्त करेगी। भाजपा ने अंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ को घोषित कर सम्मान बढ़ाया है। रामदेव शुक्ला, अखिलेश अवस्थी, गौरव तिवारी, प्रवीण मिश्रा, संजय पासवान, रामशरण कटियार, रमाकांत त्रिपाठी, संतोष सिंह, कौशल किशोर दीक्षित है।

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2024: किसान की बेटी को प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में मिला स्थान; बच्चों को कामयाबी के लिए दी ये सलाह...