लखीमपुर-खीरी: आग से पांच घर जले, एक बकरी जिंदा जली...दो पशु झुलसे

लखीमपुर-खीरी: आग से पांच घर जले, एक बकरी जिंदा जली...दो पशु झुलसे

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना मझगईं के गांव दौलतापुर के मजरा कामता नगर में बुधवार की सवेरे एक घर में आग लग गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर चार अन्य घर और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। अग्निकांड में एक बकरी जिंदा जल गई। दूसरी बकरी और एक भैंस झुलस गई।

बुधवार की सुबह करीब 09:30 बजे ललतू पुत्र रामकिशन के घर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी सुमिंदर का पशुबाड़ा जलकर खाक हो गया। जगत राम का घर व घारी भी जल गई। उसमें बंधी एक बकरी जिंदा जल गई, जबकि दूसरी बकरी व एक भैंस झुलस गई। 

भारत व मनोज का घर और गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। झुलसे पशुओं का इलाज कराया जा रहा है। अग्निकांड में ललतू के घर में रखे आठ हजार रुपए नकद समेत अन्य सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। राजस्व टीम ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है। मझगई एसओ पुष्पराज कुशवाहा, नायब तहसीलदार निघासन दिव्यांशु शाही, कानूनगो रामलाल राणा आदि गांव पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने किया ट्वीट, लिखा योगी पुलिस के कारनामे...