Farrukhabad: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 1 करोड़ 20 लाख की संपत्तियां कुर्क...अब तक इतने की हो चुकी कुर्की

बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 1 करोड़ 20 लाख की संपत्तियां कुर्क

Farrukhabad: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 1 करोड़ 20 लाख की संपत्तियां कुर्क...अब तक इतने की हो चुकी कुर्की

फर्रुखबाद, अमृत विचार। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की डीएम वीके सिंह के आदेश पर  गुरुवार को तहसील दार श्रद्धा पांडे ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये की संपति कुर्क कर ली है। गैंगस्टर के मामले में शाहजहांपुर जेल में बन्द पारिया की अब तक 37 करोड़ 20 लाख की सम्पति कुर्क की जा चुकी है। गुरुवार को की गई कुर्क संपत्ति का प्रशासक तहसीलदार श्रद्धा पांडेय को बनाया गया। 

अधिवक्ता चीनू तोमर व अनुपम दुबे तथा संजीव पारिया के खिलाफ अधिवक्ता राजीव बाजपेई ने जानलेवा हमला करने व कचहरी परिसर में गोला बारूद जमा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में अनुपम दुबे प्रदेश स्तरीय माफिया घोषित होने के बाद मथुरा जेल में बंद है। उनकी पूरी सम्पतियाँ कुर्क की जा चुकी है। संजीव पारिया शाहजहापुर जेल तथा अधिवक्ता चीनू जिला जेल फतेहगढ़ में बंद है।

तहसीलदार श्रद्धा पांडे ने बताया कि पारिया के खैरबन्द में प्लाट और  लक्ष्मी नारायण धर्मशाला को तथा शहर में छह अन्य प्लाट कुर्क किये गए हैं। पता चला है कि कमालगंज के नगला दाऊद में बने कॉलेज को भी कुर्क किया जाएगा। तहसीलदार सदर  ने बताया कि संजीव पारिया ने अबैध तरीके से धन अर्जित कर यह सम्पतियाँ बनाई थी।

आज एक करोड़ 20 लाख की सम्पति कुर्क की गई है। इससे पहले उनकी 36 करोड़ की सम्पतियाँ कुर्क की जा चुकी है। अब तक 37 करोड़ 20 लाख रुपये की सम्पतियाँ कुर्क की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क...गलत तरीके से की गई थी अर्जित