लखनऊ: प्रेमी युगल को कुकरैल जंगल में सिगरेट पीने से रोका, तो युवती ने स्पॉटकर्मी का चबाया कान

लखनऊ: प्रेमी युगल को कुकरैल जंगल में सिगरेट पीने से रोका, तो युवती ने स्पॉटकर्मी का चबाया कान

लखनऊ, अमृत विचार। कुकरैल जंगल में घूमते शुक्रवार को घूमते समय प्रेमी युगल सिगरेट पी रहा था। पिकनिक स्पॉट कर्मचारी ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। युवती ने कर्मचारी का कान चबा लिया। कर्मचारी की चीखपुकार सुनकर अन्य लोग पहुंचे लेकिन इसी बीच मौका पाकर प्रेमी युगल भाग निकला। कर्मचारी की तहरीर पर गुडंबा थाने की पुलिस ने अज्ञात प्रेमी युगल व उसके दोस्त पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव के मुताबिक, कुकरैल पिकनिक स्पाट में तैनात वन विभाग के कर्मचारी विकास ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि शुक्रवार दोपहर पिकनिक फेज-दो के जंगल में आग लगने की सूचना अधिकारियों से मिली थी। मौके पर पहुंचे कर्मचारी को प्रेमी युगल सिगरेट पीते मिला। उनके साथ एक अन्य युवक भी था।

कर्मचारी ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युगल और युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवती ने धक्क देकर जमीन पर गिरा दिया और कान चबा लिया। खून से लथपथ कर्मचारी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुनकर भीड़ पहुंचने लगी। इसी बीच मौका पाकर युगल और युवक भाग निकले। कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्कूटी नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, दो महिलाएं घायल