गायत्री प्रजापति के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन, जानिए क्या हैं आरोप?

गायत्री प्रजापति के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ, अमेठी समेत यहां चल रहा सर्च आपरेशन, जानिए क्या हैं आरोप?

लखनऊ/अमेठी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापामार कार्रवाई जारी है। ईडी की यह छापेमारी लखनऊ, अमेठी और मुंबई में आठ जगहों पर की जा रही है। 

बीती 16 जनवरी को हुई छापेमारी के दौरान एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। वहीं अमेठी में पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ED की टीम की 4 घंटे से छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही गायत्री प्रसाद प्रजापति के महिला मित्र गुड्डा देवी के घर भी ईडी की टीम ने छापेमारी कर आलमारियों की तलाशी ले रही हैं, इतना ही नही आलमारियों का ताला नहीं खुला तो टीम ने ताला खोलने वाले को बुलाया। दोनों घरों के बाहर भारी संख्या में CRPF के जवान तैनात हैं।

वहीं बताया जा रहा कि लखनऊ के गोमतीनगर के ओमेक्स अपार्टमेंट और अमेठी व मुंबई सहित 17 ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

खनन मामले में अखिलेश को ईडी ने भेजा था नोटिस 

दरअसल, हमीरपुर में अवैध खनन के मामले में गायत्री प्रजापति आरोपी हैं। अवैध खनन घोटाले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसी कर रही हैं। पिछले दिनों इसी मामले में CBI ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, अखिलेश पेश नहीं हुए। अब गायत्री प्रजापति के घर पर ED की टीम छापेमारी कर रही है।

पूर्व मंत्री के घर 12 से ज्यादा अधिकारी सुबह करीब 5:30 बजे 4 गाड़ियों से प्रवर्तन निदेशालय के 12 से ज्यादा अधिकारी प्रजापति के घर पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री के यहां उनकी पत्नी मौजूदा विधायक महाराज जी प्रजापति और छोटा बेटा अनुराग के अलावा सभी सदस्य मौजूद हैं।

वही अमेठी कस्बे के आवास विकास कालोनी में गायत्री प्रसाद प्रजापति का घर है। वहीं गुड्डा देवी का घर गंगागंज मोहल्ले में है। छापेमारी को लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि अवैध खनन को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है।

गायत्री की महिला मित्र गुड्डा अस्पताल में है भर्ती

छापेमारी को लेकर गुड्डा देवी की मां केवला देवी ने कहा-मुझे नहीं पता है कि किस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। सुबह 8 से 10 लोग घर आए थे। दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसे। गुड्डा की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में है। अभी भी लोग घर में ही हैं। दरअसल, गुड्डा देवी के आमने-सामने 2 घर हैं। एक मकान में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। जबकि दूसरे मकान में उनकी मां हैं।

प्रजापति के मंत्री बनते ही महिला मित्र बनी अरबपति 

गायत्री प्रसाद प्रजापति की महिला मित्र गुड्डा देवी के पास भी आय से अधिक संपत्ति में नाम सामने आया था। प्रजापति के मंत्री बनने के पहले गुड्डा एक दाई का काम करती थीं। 2012 में गायत्री के विधायक बनने के बाद गुड्डा चर्चा में आई थीं। गायत्री के खनन मंत्री बनने के बाद गुड्डा की संपत्ति में भी इजाफा होता गया और दाई का काम करने वाली महिला अरबपति बन गई। जिस गंगागंज मोहल्ले में गुड्डा पहले एक छोटे से मकान में रह कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती थी, वो देखते ही देखते आलीशान बगला बन गया।

मंत्री की पत्नी को विधायक बनाने में गुड्डा का रहा है अहम रोल 

2022 के विधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति के पत्नी महाराजी प्रजापति विधायक बनाने में भी गुड्डा का अहम रोल रहा है। गायत्री प्रजापति द्वारा खरीदी गई जमीन आधे से ज्यादा गुड्डा के नाम है।

गायत्री पर क्या हैं आरोप

गायत्री प्रजापति की करीबी महिला के नाम सुल्तानपुर रोड और गोसाईगंज में करोड़ों की जमीन है। यूपी पुलिस के एक बड़े अफसर से इस महिला का विवाद हुआ था तो अफसर के खिलाफ इसने एफआईआर भी कराई थी। इससे पहले ईडी की टीम ने 16 जनवरी को गायत्री के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान अमेठी और लखनऊ में छानबीन हुई थी, जिसमें एजेंसी को गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। 

यह भी पढे़ं: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत