अयोध्या: गांधी सभागार का सांसद ने किया शिलान्यास, कहा- देश व प्रदेश का विकास ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। सांसद लल्लू सिंह ने यहां गांधी सभागार भवन का शिलान्यास किया। करीब 33 लाख 75 हजार की लागत से गांधी सभागार का निर्माण होगा। इस मौके पर सांसद ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य देश और प्रदेश का विकास है।
गांधी सभागार का निर्माण जीर्ण-शीर्ण पड़े पंचायत घर के स्थान पर किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंचायत प्रणाली देश समाज के लिए सर्वोत्तम प्रणाली है। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश व समाज का उत्तरोत्तर विकास ही भाजपा की प्रमाणिकता है।
उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से लैस गांधी सभागार बनाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकें। इस मौके विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अयोध्या के गौरव के अनुरूप सांसद को ऐतिहासिक मतों से विजई बनाना है।
गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, शारदा यादव, डॉ अरुण त्रिपाठी, शिवनरायन तिवारी, रामप्रीत वर्मा, ओम प्रकाश यादव, नंदकुमार सिंह, ध्रुव गुप्ता दिनेश मिश्रा, रणधीर सिंह डब्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजेश पाठक, ओमप्रकाश यादव, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप, एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच