Fatehpur: मौसम ने ली फिर से करवट; आंधी के साथ हुई बारिश, गिरे ओले, किसानों को मिली ये सलाह...पढ़ें

Fatehpur: मौसम ने ली फिर से करवट; आंधी के साथ हुई बारिश, गिरे ओले, किसानों को मिली ये सलाह...पढ़ें

फतेहपुर, अमृत विचार। कई दिनों से निकल रही तेज धूप के बाद चक्रवाती हवाओं की वजह से मौसम ने फिर से करवट बदल दी। पूरे दिन  कड़ी धूप निकलने के बाद मंगलवार की शाम पहर शहर समेत पूरे ज़िले में आंधी और बारिश शुरू हो गई। कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की सूचना है।

ओले

मौसम विभाग के अनुसार शहर में इसका असर मंगलवार की शाम से देखने को मिला। आसमान में बदली छा गई। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी तो जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम बदलने से दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। इस बीच हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा तक रही। मौसम में यह बदलाव 22 फरवरी तक बना रह सकता है। 23 फरवरी से मौसम फिर से खुल जाएगा। 

इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सर्वाधिक पारा था, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन बारिश और आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह अगले दिन भी हालत रह सकते हैं। 

ओले से फसलों को होगा नुकसान

कृषि अधिकारी ने बताया कि कम बारिश से वैसे तो गेहूं और रबी की अन्य फसलों को फायदा हो सकता है। लेकिन तेज हवा और ओला गिरने से नुकसान हो सकता है। किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा गया कि अभी फसलों में सिंचाई न करें। ऐसा करने से तेज हवा में फसलें गिर सकती हैं।

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान

दिन         अधिकतम     न्यूनतम
मंगलवार     26 डिग्री      16 डिग्री
बुधवार       26 डिग्री      15 डिग्री
गुरुवार      23 डिग्री         10 डिग्री
शुक्रवार        23 डिग्री     09 डिग्री
शनिवार        24 डिग्री      13 डिग्री

यह भी पढ़ें- कानपुर में अचानक आसमान से गिरा ड्रोन, गांव में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस...