रामपुर : 18 साल से कम उम्र के बच्चे धड़ल्ले से चला रहे वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई

ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी तक नही चला सकते किशोर, शासन से जारी आदेश के बाद भी नही हो रहा चालान

रामपुर : 18 साल से कम उम्र के बच्चे धड़ल्ले से चला रहे वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई

रामपुर, अमृत विचार। शासन के आदेश के बाद भी 18 साल से कम उम्र के किशोर धड़ल्ले से स्कूटी से लेकर बाइक तक चला रहे हैं। लेकिन सीओ ट्रैफिक ऐसे किशोरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए शासन की ओर एक नया आदेश जारी किया गया था। जिसमे कहा गया था कि प्रदेश में 18 साल से कम आयु के कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थल में दो-चार पहिया वाहन नहीं चलाएगा। परिवहन विभाग के सहयोग से माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाएगी। ताकि 18 साल से कम आयु के बच्चे कोई भी मोटर वाहन न चलाएं। इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी की जाएगी। लेकिन यह नियम ऐसा लगा रहा है। कागजों में सिमटकर रह गया है। सीओ ट्रैफिक की पुलिस ऐसे बालकों के खिलाफ न कोई अभियान चला रही है न ही स्कूलों में कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

मुख्य चौराहों से दिन भर निकलते हैं किशोर
सुरक्षा के लिहाज से मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहता है। ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का कोई हादसा नही हो सके। इस दौरान भारी संख्या में 18 साल से कम उम्र किशोर या किशोरियों बाइको या फिर  स्कूटी से निकलती है लेकिन चौराहों पर तैनात महिला पुलिस तक इनको रोकने का प्रयास तक नही करती है,जबकि  अन्य लोगों को रोककर उनके चालान किए जाते हैं।

250 कम वाट के वाहन को रजिस्ट्रेशन की नहीं आवश्यकता
250 वॉट से कम बिजली उत्पादन वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आरटीओ के साथ पंजीकृत होने की आवश्यकता नहीं है। हालाँकि, यदि स्कूटर का पावर आउटपुट 250 वॉट से अधिक है, तो इसे आरटीओ के साथ पंजीकृत होना चाहिए। बिना रजिस्ट्रेशन के ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाना गैरकानूनी है। जिसमे चालान काटा जा  सकता है। इसके लिए डीएल को होना भी जरूरी है।

18 साल से कम उम्र के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लगातार स्कूलों में जाकर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। - बिजेद्र सिंह,टीआई

ये भी पढ़ें : रामपुर : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल