Unnao News: गंगा में फिर दिखाई पड़ा मगरमच्छ… हड़कंप, रेती में खेती करने वाले किसानों में हड़कंप

उन्नाव में गंगा में मगरमच्छ दिखाई पड़ा।

Unnao News: गंगा में फिर दिखाई पड़ा मगरमच्छ… हड़कंप, रेती में खेती करने वाले किसानों में हड़कंप

उन्नाव में गंगा में मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिससे गंगा की रेती में खेती करने वाले किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नित्य गंगा स्नान करने वाले भी सतर्क हो गये हैं।

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर के घाटों पर मगरमच्छ की चहलकदमी देखने को मिल रही है। ऐसे में शुक्लागंज के घाटों पर भी मगरमच्छ आने का खतरा बना हुआ है। जिससे गंगा की रेती में खेती करने वाले किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नित्य गंगा स्नान करने वाले भी सतर्क हो गये हैं।

वर्ष 2022 में सितंबर माह में बाढ़ आने के बाद मगरमच्छों का झुंड गंगा में दिखाई पड़ा था। जिसे देखते हुये तत्कालीन एसडीएम ने गंगाघाट स्थित मिश्रा कॉलोनी से लेकर नमामि गंगे घाट तक मगरमच्छ से बचाव को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाये थे। इसके साथ ही गंगा में आने जाने के लिये लोगों को मना किया गया था। एक बार फिर कानपुर के घाटों में मगरमच्छ की चहलकदमी देखने को मिल रही है।

जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। मगरमच्छ की चहलकदमी की सूचना पर गंगा की रेती में खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खेती करने वाले लोगों ने बताया कि वह चौबीस घंटे रेती में रूक कर फसलें तैयार कर रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के लिये खतरा है। जिसे देखते हुये गंगा के आस पास आने जाने वाले लोग सतर्क हो गये हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अकबरपुर में अखिलेश ने जताया राजाराम पर भरोसा, पिछड़ी जाति के वोट साधने में करेंगे मदद?

ताजा समाचार

Waqf Bill: वक्फ बिल का विरोध करना पड़ा भारी, 300 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी
अयोध्या: रामनवमी मेले के चलते 58 घंटे बंद रहेगा गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग, यात्रा से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर
Bareilly: जीभ की सफाई नहीं की तो बढ़ जाएंगी बीमारियां, ऐसे बरतें सावधानी
अमेरिका में भारतीय मूल के काउंटी न्यायाधीश गिरफ्तार, धन शोधन और फर्जीवाड़े जैसे लगे कई गंभीर आरोप
अभिनेता मुकेश छाबड़ा का बड़ा खुलासा- मैंने मीका सिंह के लिए सिर्फ 50 रुपये में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचेंगे इजराइली पीएम नेतन्याहू, गाजा और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा