कासगंज: गणतंत्र दिवस पर अभिषेक ने जीती ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, सम्मान पाकर विजय प्रतियोगियों का खिला चेहरा

कासगंज: गणतंत्र दिवस पर अभिषेक ने जीती ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, सम्मान पाकर विजय प्रतियोगियों का खिला चेहरा

कासगंज, अमृत विचार: जिले में खेल की प्रतिभाओं का हुनर भी निखर रहा है। समय-समय पर शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। खेलकूद विभाग के अलावा शिक्षा विभाग भी प्रतियोगिता कराता है। अब खेल कूद विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर कराई गई ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का परिणाम आ गया है। इसमें अजीत कुमार विजेता रहे हैं। इन्हें पुरस्कार दिया गया है।

पुरस्कार पाकर उनका चेहरा खिल उठा है।खेल निदेशालय के निर्देश अनुसार एवं जिला प्रशासन कासगंज के सहयोग से गणतंत्र दिवस पर आयोजित 14 वर्षीय बालक, बालिका ओपन कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन खेल स्टेडियम सोरों पर किया गया। जिसमें 100 मी, 200 मी, 400 मी, 600 मी, 800 मी, एवं 1500 मी की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई।

उक्त प्रतियोगिताओं में दीपांशु, बबलू, आशीष, उर्वेश एवं अभिषेक ने प्रथम तथा विक्रम, रोहित, नर सिंह, शिव कुमार और लव कुश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही प्रांजल, प्रयांशु, मुकेश, दिनेश एवं अर्जुन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता समापन पर डी एस लोधी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं विकास निर्भय जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित किए गए।

संचालन जिला उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, मुन्नालाल, अर्वेश कुमार, आकाश यादव, जुगेंद्र कुमार, भानु प्रताप सिंह, राजा बाबू, विनोद कुमार, बादल सिंह, सनी, रिंकू सिंह, गोपाल, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज: दंपतियों ने गिले-शिकवे भूलाकर फिर साथ रहने का लिया संकल्प, विवादों का हुआ निस्तारण