मुरादाबाद : हर्षोल्लास से किया प्रभु श्रीराम का स्वागत, मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे रामभक्त

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में चारों और प्रभु श्रीराम ने नाम की गुंज सुनने को मिल रही है। रामभक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रभु श्रीराम का स्वागत किया है। रामभक्त सुबह ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं। मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहें हैं। शाम को महानगर में दिवाली मनाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं।
अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे महानगर में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। हर घर और मंदिर भगवा रंग में डूबा हुआ है। घरों, वाहनों और मंदिरों पर लोगों भगवा प्रभु श्रीराम के नाम के झंडे लगाए हैं। सुबह से ही मंदिरों के बाहर रामभक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई। आशियाना स्थित शिव शक्ति मंदिर, झारखंडी मंदिर, लाइनपार शिवमंदिर, हरथला में प्राचीन शिवमंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी मंदिरों में महिलाएं राम गीत गा रही हैं। इस दिन का यादगार बनाने के लिए लोग सभी संभव प्रयास करने में जुटे हैं।
मंदिरों में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। तो कुछ संस्थाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शाम को महानगर के सभी मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं लोग रात को दिवाली मनाने के लिए बहुत उत्साहित लग रहे हैं। राम को महानगर में भव्य दिवाली मनाने की तैयारी है। इस दिन को खास बनाने के लिए बाजारों, कॉलोनियों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मिठाई की दुकान पर भी लोगों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। लोग प्रभु श्रीराम को भोग लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के लड्डू व मिठाई खरीद रहे हैं।
गांवों में भी देखने मिल रहा खास उत्साह
जनपद के गांवों में भी इस दिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हो रही हैं। तो लोग प्रभु श्रीराम के गीतों पर झूम रहे हैं। महलकरपुर निजामपुर, मोहम्मदपुर ध्यान सिंह, जेबड़ी, जेबड़ा समेत अन्य गांवों में भंडारा का आयोजन भी किया गया है। मंदिरों पर बड़ी एलईडी लगाई गई है। इसमें अयोध्या से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। रोग को लोगों में दिवाली मनाने का क्रेज देखने को मिल रहा है।
मंदिरों में हो रहा हवन पूजा
इस दिन को रामभक्त बड़े ही उत्साह से मना रहे हैं। चारों और खुशी का माहौल है। आशियाना स्थित शिव शक्ति मंदिर, 84 घंटा मंदिर समेत अधिकांश मंदिरों में हवन पूजा किया जा रहा है। मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया है। जो देखने में बहुत ही मनमोहक लग रहे हैं।
युवाओं में भी खास क्रेज
युवाओं में प्रभु श्रीराम का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। सभी लोग राम गीतों पर नाच गा रहे हैं। रामगंगा बिहार निवासी राहुल ने बताया कि इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। आज बहुत खुश हुं। रात को दिवाली मनाने का इंतार है। वहीं सतीश ने कहा कि मैंने रात को यादगार बनाने के लिए खूब पटाखे खरीदे हैं।
ये भी पढ़ें : Moradabad Live Coverage : राममय हुआ मुरादाबाद, जगह-जगह हो रहे भजन-कीर्तन...चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद