मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, हर समस्या के समाधान की Guarantee: केशव मौर्य

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी,हर समस्या के समाधान की गारंटी है। शोषितो वंचितों तक पहुंचना ही यात्रा का असल मकसद है। अयोध्या में 500 साल बाद रामलाल भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का लोग हिस्सा बनें।
उपमुख्यमंत्री विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम बम्हौरा लोधी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश व प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है।अब आम लोगों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है। हर व्यक्ति इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि तीसरी बार मोदी सरकार चाहते हो या नहीं । पूर्ण बहुमत से 2024 में सरकार बनाओ।
फिर प्रश्न किया कि पहले समूह में कितने महिलाएं थीं। समूह दीदी को अगर कोई दिक्कत हो रही हैं तो सोमवार को कालिदास मार्ग पर आ कर मिल कर समस्या बता सकता है। सहायता समूहों की 2करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाना है।कहा कि मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनने की गारंटी है। कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।
उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम की चर्चा करते हुए महिलाओं को दिये जा रहे अधिकारों के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि गांव -गरीब के लिए समर्पित सरकार है। इस यात्रा का उद्देश्य वंचितों तक पहुंचना है, उन कमजोर लोगों तक पहुंचना है,जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है और योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना है और लाभ दिलाना है।
इसका उद्देश्य देश के कोने-कोने में लोगों को केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में बताना और उसका लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, हर समस्या के समाधान की Guarantee: केशव मौर्य, video pic.twitter.com/MO1UEkyDf7
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 21, 2023
यह भी पढे़ं: फर्रूखाबाद: बन गया रैनबसेरा, जल गए अलाव, यात्रियों ने ली राहत की सांस, अमृत विचार की खबर का हुआ बड़ा असर!