Unnao News: BJP ने फूंका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला, दिया धरना, सांसद साक्षी महाराज बोले... कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प

उन्नाव में भाजपाईयों ने फूंका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला।

Unnao News: BJP ने फूंका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला, दिया धरना, सांसद साक्षी महाराज बोले... कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प

उन्नाव में भाजपाईयों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। भाजपाईयों ने धरना भी दिया। सांसद साक्षी महाराज बोले, कांग्रेस के एक सांसद के यहां इतना रुपया मिला कि नोट गिनने की मशीन गर्म हो गई।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में शनिवार को सांसद साक्षी महाराज के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी व देश विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला फूंका। सांसद ने शहर के बड़ा चौराहा पर कांग्रेस पार्टी का पुतला हाथों में लेकर जुलूस निकालते हुये भ्रष्टाचारी कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ धरना भी दिया। 

बता दें कि शनिवार को उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त भारत व कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प है। इंडिया गठबंधन एक घमंडिया ठगबंधन है। कांग्रेस के अधिकांश मंत्री तिहाड़ जेल जा रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के पास इतना रुपया मिला कि नोट गिनने वाली मशीन भी गर्म हो गयी।

इस भ्रष्टाचार पर प्रियंका, सोनिया और राहुल गांधी कुछ नहीं बोल रहे। कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार देश को लौटने की है। लेकिन मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस लाने की है। धीरज साहू के यहां 330 करोड़ रुपया बरामद हुआ इस पर क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोई जवाब देंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां आलमारी में ठुस-ठूस कर नोटों के बंडल रखे गए थे।

जिसमें अधिकतर 500 की गड्डियां तो कुछ 200 की गड्डियां भी नजर आ रही थीं। पहली नजर में तो लगता था कि यह किसी बैंक की तस्वीर है लेकिन जब तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आयी तो हर कोई हैरान हो गया। यह नोटों के बंडल कांग्रेस सांसद के ठिकानों से बरामद हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर करते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान सांसद के अलावा सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Auraiya: बच्चे को बांधकर जमकर की पिटाई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने चार आराेपियों को किया गिरफ्तार

 

ताजा समाचार

कानपुर देहात में जेएसए बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग: दमकल ने पाया काबू, SP ने चूक की जांच करने के दिए निर्देश
'महिलाओं के खातों में नहीं आएंगे 2500 रुपए', पीएम मोदी की गारंटी निकली जुमला : आप  
प्रयागराज : सीसीटीवी के डीबीआर से खुलेगा शिक्षा निदेशालय अग्निकाण्ड का मामला 
लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने अखिलेश जायसवाल, अवनीश बने महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद पाल ने दर्ज की जीत
कानपुर में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म: बहला फुसलाकर झाडियों में ले गया आरोपी...हवस मिटाने के बाद धमकाकर भाग निकला
सरकार का दावा, प्रदेश में बेरोजगारी दर में आई कमी, 8.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी