गदरपुर: घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी... दिल्ली में मिली

गदरपुर: घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी... दिल्ली में मिली

गदरपुर, अमृत विचार। घर से ट्यूशन जाने के दौरान लापता हुई किशोरी को पुलिस ने किशोर के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।

मंगलवार को थानाध्यक्ष भुवनचंद जोशी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री दो दिन पूर्व घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को किशोरी के दिल्ली में होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी के दिशा निर्देशन में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा पुलिस टीम को लेकर दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने दिल्ली में काले खान की सराय बस स्टैंड के पास से किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से  किशोर को भी गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि किशोर प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले  गया था। पूछताछ में इस बात की भी पुष्टि हुई कि किशोर और किशोरी के बीच में आपसी संबंध भी बने थे।

पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी के मामले में धारा 363, 376(3) तथा 3/4 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए मंगलवार को दोनों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। सुनवाई के उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। किशोरी और किशोर को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा, महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत, सिपाही बलवंत सिंह एवं इरशाद उल्ला शामिल थे।

ताजा समाचार

बहराइच: नकली हरा पत्ता वाशिंग पाउडर मिलने पर चार व्यापारियों पर केस   
कानपुर में युवक बना साइबर ठगी का शिकार: आरोपियों ने दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फंसाया, हड़पे इतने रुपये...
कानपुर में बोले डॉक्टर- मरीजों का त्वरित और प्रभावी उपचार जरूरी, कार्यशाला में इन बातों पर हुई चर्चा...
अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 ने लिया नामांकन पत्र, कल होगा नामांकन 
बाराबंकी: संदिग्ध लाल बैग मामले में आरोपी की मौत, घर के आंगन में फंदे से लटका मिला शव 
IPL 2025: CSK ने टॉस जीतकर पहले किया गेंदबाजी का फैसला, राजस्थान रॉयल्स को थमाई बल्लेबाजी