Unnao News: फर्राटा पंखा में आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

उन्नाव में फर्राटा पंखा मं आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत।

Unnao News: फर्राटा पंखा में आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

उन्नाव में फर्राटा पंखा मं आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया।

उन्नाव, अमृत विचार। बारासगवर थानाक्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रविवार शाम एक घर में रखे फर्राटा पंखे में करंट उतरने से एक के बाद एक चार बच्चे उसकी चपेट में आ गये। घटना में चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। 

बता दें कि लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर में फर्राटा पंखा रखा था। रविवार शाम पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया। पंखे का तार प्लग में लगा होने से वह उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे भी उसके पास पहुंच गये और एक के बाद एक सभी करंट की चपेट में आ गये। करंट लगने से मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है आपस में सभी भाई-बहन थे। घर में चार बच्चों की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। लोग पारिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे की जानकारी बारासगवर थाना पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की है। उन्होंने बताया कि जांच कर आगे की कार्यवाही की बात जा रही है।

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: लोगों की मौतों के बाद नींद से जागा नगर निगम... अब एक माह में पकड़े जाएंगे 500 सांड

ताजा समाचार

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक
Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट