रुद्रपुर: छोटी-बड़ी दीपावली को रुद्रपुर डिपो की आय पहुंची 43 लाख के पार

रुद्रपुर: छोटी-बड़ी दीपावली को रुद्रपुर डिपो की आय पहुंची 43 लाख के पार

रुद्रपुर, अमृत विचार। छोटी और बड़ी दीपावली पर रुद्रपुर डिपो प्रबंधन की रिकॉर्ड आय हुई है। दो दिन में डिपो ने 43 लाख 20 हजार रुपये की आय अर्जित की है। करीब 22000 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ बरेली, पीलीभीत और टनकपुर मार्ग में दिखायी दी। वहीं दो दिन में हुई आय से डिपो प्रबंधन में खुशी का माहौल है।

यहां बता दें कि छोटी दीपावली से एक दिन पहले शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही, जबकि बाहर से शहर में आने वालों की संख्या अधिक थी। धनतेरस की दिन डिपो की आय करीब 17 लाख रुपये थी। वहीं छोटी दीपावली पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। इस दौरान करीब 11 हजार यात्रियों ने सफर किया। इससे डिपो की आय लक्ष्य 13 लाख 35 हजार से अधिक 21 लाख 50 हजार तक पहुंच गयी।

इतना ही नहीं बड़ी दीपावली पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान डिपो प्रबंधन की आय लक्ष्य के सापेक्ष 21 लाख 50 हजार रुपये रही। दोनों दिन सबसे अधिक यात्री बरेली, पीलीभीत और टनकपुर मार्ग पर रहे। वहीं यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो प्रबंधन को सिर्फ बरेली मार्ग पर बसों के 50 से अधिक फेरे लगाने पड़े। हालांकि डिपो प्रबंधन को अभी तीन-चार और आय होने की उम्मीद है।

आय बढ़ते ही परिवहन निगम कर्मियों को मिला बोनस

रुद्रपुर। डिपो अधिकारियों के अनुसार 11 नवंबर यानि छोटी दीपावली पर उत्तराखंड की आय तीन करोड़ 10 लाख 4 हजार रुपये तक पहुंच गयी। एक दिन में निगम की रिकॉर्ड आय होने पर निगम मुख्यालय ने इसी दिन सभी कर्मचारियों को बोनस देने का आदेश जारी कर दिया। वहीं बोनस मिलने से सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

धनतेरस की अपेक्षा छोटी और बड़ी दीपावली को डिपो की आय लक्ष्य 13 लाख 35 हजार से अधिक पहुंचकर 43 लाख 20 हजार तक पहुंच गयी। जो डिपो की विगत दिनों में रिकॉर्ड आय है। अभी डिपो को अगले तीन-चार इसी तरह की आय होने की उम्मीद है।

-महेंद्र कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो

ताजा समाचार

ADG ATS पहुंचे कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री, खंगाले दस्तावेज; कर्मचारियों के बयान दर्ज, जासूसी में गिरफ्तार हुआ था मैनेजर 
AKTU: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने आसान की पढ़ने-पढ़ाने की तकनीक, शिक्षा जगत में मददगार बना एआई
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने किया विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
कानपुर में सिपाही ने युवती से दुष्कर्म कर गर्भपात कराया...शरीर को सांप से कटवाया, पीड़िता बोली- शादी का भरोसा दिया, फिर मुकरा
AKTU Admission Alert: तीन तरीकों से होगा छात्रों का एडमिशन, जेईई, सीयूईटी सहित इन चीजों पर होगा विचार 
Lucknow News: एक देश नेक देश, प्रगति पथ पर हमारा देश... शुरू हुई छात्रों की साइकल रैली