Diwali 2023: दीपावली को लेकर सेंट्रल स्टेशन और बस अड्डे में खचाखच भीड़… घर जाने के लिए हो रही मारामारी
कानपुर में दीपावली को लेकर सेंट्रल स्टेशन और बस अड्डे में खचाखच भीड़।

कानपुर में दीपावली को लेकर सेंट्रल स्टेशन और बस अड्डे में खचाखच भीड़। घर जाने के लिए मारामारी हो रही है। विशेष ट्रेनों में भी ठसाठस भीड़ से जगह नहीं मिल रही।
कानपुर, अमृत विचार। दीपावली पर्व पर घर पहुंचने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर पूरे दिन हुजूम उमड़ता रहा। ट्रेनों में वेटिंग से यात्री चिंतित नजर आए। शनिवार को कानपुर से दिल्ली जाने वाली 24 ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल रही है। पर्व पर यात्री अपने घरों के लिए आने व जाने के लिए वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है।
दीपावली पर्व पर ट्रेनों में भीड़ के चलते यात्री बेहाल हैं। शनिवार को विभिन्न ट्रेनों से 1472 वेटिंग यात्रियों ने निरस्त की। श्रम शक्ति, शताब्दी, जैसी वीआईपी ट्रेनों में 20 तक वेटिंग दिख रही है। उधर बिहार आने व जाने वाली ट्रेनें खासतौर पर फुल हैं। मजबूरी में यात्री ट्रेनों की फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
उधर ट्रेनों में भीड़ के अलावा बसों में भी यात्रियों को गंतव्य तक जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। रोडवेज प्रशासन ने इसे देखते हुए दिल्ली, लखनऊ, झांसी रूट पर 50 अतिरिक्त बसों को लगाया है। बावजूद इसके यात्रियों के लिए बसें कम पड़ रही है। माना जा रहा है रोडवेज प्रशासन जल्द ही बसों की संख्या में इजाफा कर सकता है।
चित्रकूट के लिए विशेष ट्रेन
चित्रकूट में मेले के चलते रविवार को कानपुर चित्रकूट विशेष ट्रेन रेलवे प्रशासन चलाएगा। यह ट्रेन सुबह 8 बजे यात्रियों को चित्रकूट पहुंचाएगी।
शताब्दी का शेड्यूल बदला
पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है। शताब्दी में यात्रा करने वाले यात्री दिसंबर का रिजर्वेशन ट्रेन की तिथियों को देख कर सकते हैं।
कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 12033- 12034 R2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 3012, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 3 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15. 17, 20, 22, 24, 27, 29 तारीख को अपने गंतव्य स्थान के लिए नहीं चलेगी।
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: सराफा बाजार पर नहीं रुकी धन वर्षा, सोना-चांदी सस्ता… 600 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान