Chitrakoot Murder: चाकू-हंसिया से गोदने के बाद महिला की अंगौछे से गला घोंटकर की हत्या, शरीर पर कपड़े भी मिले अस्तव्यस्त

चित्रकूट में महिला की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

Chitrakoot Murder: चाकू-हंसिया से गोदने के बाद महिला की अंगौछे से गला घोंटकर की हत्या, शरीर पर कपड़े भी मिले अस्तव्यस्त

चित्रकूट में चाकू-हंसिया से गोदने के बाद महिला की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर कपड़े भी अस्तव्यस्त मिले। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चित्रकूट, अमृत विचार। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से गोदने के निशान भी पाए गए। महिला के कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव निवासी रिंकी गुप्ता (30) का शव रविवार देर शाम उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। महिला के गले में अंगौछा कसा हुआ था और उसके वस्त्र अस्तव्यस्त थे। ऐसी आशंका है कि हत्यारों ने महिला को चाकुओं से गोदा और फिर अंगौछे से गला घोट दिया। अंगौछा उसकी गर्दन में लिपटा पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और सुराग तलाशे। एसपी वृंदा शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि महिला का गला घोटा गया है और चाकू या हंसिये से पेट पर वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

पति कमाई के लिए गया है बाहर

परिजनों ने बताया कि रिंकी का पति रामबहादुर कमाने के लिए अहमदाबाद गया है। रिंकी दो पुत्र और एक पुत्री के साथ घर पर रहती थी। यह भी बताया जाता है कि महिला का देवर बसंत भी बगल के घर में रहता है। उसकी पत्नी मायके में है। बच्चे घर से बाहर खेलने गए थे तभी हत्यारों ने महिला की हत्या कर दी। जब बच्चे लौटकर आए तो घटना की जानकारी हुई। 

डेरा पर थे विवाहिता के ससुर

जानकारी के अनुसार महिला के ससुर श्रीचंद गुप्ता अपने डेरे वाले घर पर थे। श्रीचंद ने बताया कि पौत्री नन्ही देवी ने डेरा पहुंचकर बताया कि मां के पेट से खून बह रहा है। तब वह भागकर घर पहुंचे। 

घटना में किसी परिचित के हाथ की आशंका

सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया कि घटनाक्रम से ऐसा लगता है कि इसमें किसी परिचित या संबंधी का हाथ हो सकता है। पुलिस कई लोगों को पूछतांछ के लिए थाने भी ले गई है। गौरतलब है कि पुलिस की सुई अवैध संबंध और अन्य पहलुओं पर केंद्रित है।