अल्मोड़ा:  विश्व हिंदू परिषद ने फूंका सल्ट के विधायक का पुतला 

अल्मोड़ा:  विश्व हिंदू परिषद ने फूंका सल्ट के विधायक का पुतला 

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व हिन्दू परिषद ने सल्ट के विधायक महेश जीना पर कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक से जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा मांगने की मांग की। 

शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता यहां नगर के शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक जीना ने विहिप पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच की और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संगठन के कार्यों में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। 

वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना काफी शर्मनाक हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक ने अपने बयान पर जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा नहीं मांगी तो विहिप पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मंगल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह कनवाल, प्रकाश लोहनी, रवि जोशी, विजय सिराड़ी, राजेंद्र कनवाल, महेंद्र जोशी, नरेंद्र उपाध्याय, विकास पोखरिया, सागर, विक्की, शिवम समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 

ताजा समाचार

वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन, 10 पुलिसकर्मी घायल
संतकबीर नगर: हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, पत्नी से अवैध संबंध के चलते की थी हत्या
12 अप्रैल का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म
प्रयागराज : केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच सौंपने के नियमों को किया स्पष्ट
Maharashtra : नागपुर की एल्युमीनियम संयंत्र में धमाका, दूर तक दिखाई पड़ा धुआं, विस्फोट में सात घायल
IPL 2025 : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच आज : घर निकलने से पहले जरूर चेक कर लें रूटचार्ट