प्रयागराज में जानलेवा बना एक इंच जमीन का विवाद, सगे भाई को को छत से फेंका

प्रयागराज में जानलेवा बना एक इंच जमीन का विवाद, सगे भाई को को छत से फेंका

प्रयागराज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में दो सगे भाईयो में एक इंच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो हंगामा होने लगा। दोनों बेटों की आपस मे हो रही लड़ाई देख पिता और मां बीच बचाव करने लगे। तभी सगे भाई व उसके लड़कों ने प्रकाश केसरवानी (55) को छत से नीचे फेंक दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट के दौरान प्रकाश के दो बेटे सौरभ और भेलू केसरवानी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर दोनों की हालत स्थिर है।
  
बता दें कि प्रकाश केसरवानी व  सुभाष केसरवानी के बीच आए दिन जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। शुक्रवार की रात आरोपी सुभाष केसरवानी और उसके परिवार के लोग छत की रेलिंग का निर्माण करा रहे थे। एक इंच जमीन की दीवार प्रकाश केसरवानी की तरफ अधिक बढ़ गई। जिसको लेकर विवाद शुरु हो गया। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई थी। लेकिन नतीजा सिफर रहा। शुक्रवार की रात में रेलिंग का निर्माण किया जा रहा था। उस दौरान दोनों भाइयो मे विवाद शुरु हो गया। बात बढ़ी और सुभाष और भाई प्रकाश के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख मां और पिता विवाद को सुलझाने के लिए बीच बचाव करने लगी। तभी सुभाष और उसके बेटों सौरभ व भेलू ने प्रकाश को पकडकर छत से नीचे धक्का दे दिया। छत से नीचे गिरते ही प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मारपीट मे सुभाष के दोनों बेटे घायल हो गये। 

घटना के वक्त शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये। लोगो ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भरती कराया और अन्य लोगो को हिरास्त मे ले लिया है। पुलिस ने देर रात मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: 15 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा