आज का इतिहास: आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हुआ था
.jpeg)
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1606: शेक्सपियर के नाटट मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1753: ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1905: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटेन वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।
1941: नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1944: पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट उंची और पांच टन बजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।
1947: मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1960: अफ्रिका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से आजादी मिली।
1972: युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1985: गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर विलियर्ड्स चैपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बनें।
1990: अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।
1998: केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोग मारे गए।
2003: बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत।
2005: इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2012: नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की जान ली।
2013: पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल