Banda News: विधायक ने रामलीला मैदान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, शासन ने विकास कार्यों को दिए 2.75 करोड़ रुपये

बांदा में विधायक ने किया रामलीला मैदान निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

Banda News: विधायक ने रामलीला मैदान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, शासन ने विकास कार्यों को दिए 2.75 करोड़ रुपये

बांदा में विधायक ने रामलीला मैदान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। शासन ने विकास कार्यों को 2.75 करोड़ रुपये दिए।

बांदा, अमृत विचार। सदर विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अलीगंज रामलीला ग्राउंड में निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। शासन ने रामलीला मंच निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों के लिए दो करोड़ 75 लाख रुपये जारी किए हैं। विधायक ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

अलीगंज रामलीला मैदान में शनिवार को भूमि पूजन का भव्य समारोह आयोजित हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि उनके अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने दो करोड़ और बुंदेलखंड विकास निधि से 75 लाख रुपये निर्माण कार्य को अवमुक्त किए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर में होने वाले सार्वजनिक, सांस्कृतिक, समाजिक कार्यक्रमों के साथ आयोजनों रामलीला मंचन में सुगमता होगी। कहा कि निर्वाचन क्षेत्र का भरपूर विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, नगर पलिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीत, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, लवलेश सिंह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, आशुतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, कल्लू सिंह राजपूत, अशोक ओमर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, ममता मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता दद्दू, प्रकाश तिवारी नीलू, राहुल सिंह के साथ रामलीला पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

सुलतानपुर: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई 28 अप्रैल तक टली 
सुदीरमन कप फाइनल्स में भारत की चुनौती पेश करेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन, चोट से उबरकर लौटे सात्विक-चिराग
मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है संशोधित वक्फ अधिनियम, सरकार का उद्देश्य अतीत की गलतियों को सुधारना: किरेन रीजीजू
Waqf act: संशोधित वक्फ अधिनियम मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, पिछली गलतियों को सुधारने के लिए है- बोले किरेन रिजिजू
Heatwave Alerts: मौसम का हाल हो रहा बेहाल, न जाने कब तक सताएगी ये गर्मी, जानें देश के सात राज्यों में IMD ने जारी किया गर्मी का येलो अलर्ट  
Moradabad : 'निजी स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों के लिए न बनाया जाए अभिभावकों पर दबाव'