बरसात के मौसम में हो जाएं सावधान, गलती से भी नहीं खाएं ये फल...जहर की तरह करते हैं असर

बरसात के मौसम में हो जाएं सावधान, गलती से भी नहीं खाएं ये फल...जहर की तरह करते हैं असर

बरसात के मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और पाचन बिगड़ने लगता है। बारिश के सीजन में वातावरण में नमी की वजह से नाक बंद होने लगती है और बॉडी के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीनजन नहीं पहुंच जाती है। ऑक्‍सीजन की कमी से शरीर का पीएच बिगड़ने लगता है जिससे गट बैक्टीरियां असंतुलित हो जाते हैं। उमस भरा मौसम पाचन को सुस्त और धीमा बना देता है, ऐसे में पैंक्रियाज, छोटी आंत और पेट ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

 ऐसे में पेट फूला हुआ और गैस से भरा हुआ महसूस होता है।  एसिडिटी,सूजन और गैस लोगों को बेहद परेशान करती है। बरसात के मौसम में खान-पान का ध्यान नहीं रखा जाए तो सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। इस मौसम में खाने में कुछ खास फूड्स का सेवन करना और कुछ फूड्स से परहेज करना बेहद जरूरी है।

इस मौसम में अगर 3 तरह के फ्रूट्स का सेवन किया जाए तो ये बॉडी में ज़हर की तरह असर करते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक बरसात में फलों का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। कई फल ऐसे हैं जो तेजी से बैक्टीरिया की चपेट में आते हैं और लोगों को बीमार कर सकते हैं। आइए 3 ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आप बरसात में भूलकर भी नहीं करें।

बारिश में स्ट्रॉबेरी से परहेज करें
पौष्टिक तत्वों से भरपूर स्ट्रॉबेरी विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है। इसका सेवन बरसात में नहीं करना चाहिए। फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से डायरिया, गैस और पेट में ऐंठन की परेशानी बढ़ सकती है। बरसात में इसके ज्यादा सेवन से आपके पेट में मरोड़ उठ सकते हैं। इस फल के छिलके पतले होते हैं जिनमें बैक्टीरियां पनप सकते हैं और आपको बीमार बना सकते हैं। बरसात में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस फल से परहेज करें।

अंगूर से करें परहेज, बढ़ सकती है परेशानी
सेब, जामुन, लीची, आलूबुखारा, चेरी, आड़ू, पपीता, नाशपाती और अनार जैसे फलों का बारिश के मौसम में सेवन करना चाहिए। इस मौसम में अंगूर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बरसात में अंगूर का अधिक सेवन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है और अपच की परेशानी का कारण बन सकता है। इस मौसम में अंगूर से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- डेंगू और मलेरिया को लेकर हो जाएं अलर्ट, बाढ़ के कारण मंडरा रहा खतरा