हल्द्वानी: शक्ल पर नकाब चढ़ा कर वादियों में छिपे 899 शातिर सलाखों में

हल्द्वानी: शक्ल पर नकाब चढ़ा कर वादियों में छिपे 899 शातिर सलाखों में

कुमाऊं के 6 जिलों की पुलिस ने गुजरे 5 माह में किए 41 हजार से अधिक सत्यापन, वसूला 16 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन प्रदेश में कौन कहां से आकर बसा है, कुछ पता नहीं और इसी पड़ताल को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आईजी डॉ.निलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक साथ सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान शुरू हुआ तो आपराधिक शक्ल पर नकाब चढ़ा कर वादियों में छिपे 899 संदिग्ध सामने आ गए। सभी को पुलिस ने उनकी सही जगह जेल पहुंचा दिया। गुजरे 5 माह में 6 जिलों की पुलिस ने 41 हजार से अधिक सत्यापन किए और 16 लाख रुपए से अधिक की वसूली की। 
   

पुलिस ने सत्यापन अभियान की शुरुआत इसी वर्ष 1 जनवरी से की थी। सत्यापन के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस की 605 टीमों को मैदान में उतारा। मई अंत तक पुलिस की इन टीमों ने 41435 सत्यापन किए। इसमें से 16385 तो सिर्फ किराएदार थे।

41 हजार से अधिक हुए सत्यापन में पुलिस को 5237 संदिग्धों की पहचान की और पड़ताल में 899 ऐसे लोग मिले जिन्हें जेल भेजना ही मुनासिब समझा गया। ये ऐसे व्यक्ति ने थे, जिन्होंने न तो सत्यापन कराया था, बल्कि किसी न किसी तरह के अपराध में लिप्त थे। पड़ताल में यह भी सामने आया कि इन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने अपने अपराध के छिपाने के लिए मजदूर, पेंटर और प्लंबर जैसे पेशे का चोला ओढ़ लिया था।   


स्वयं करा लें सत्यापन, पुलिस ने किया तो पछताना पड़ेगा
हल्द्वानी : आईजी डॉ.निलेश आनंद भरणे ने साफ कर दिया कि कुमाऊं में बाहर से आकर बसे लोग स्वयं सत्यापन करा लें तो बेहतर है और अगर पुलिस को सत्यापन करना पड़ा तो ऐसे लोगों को पछताना पड़ेगा। उन्होंने सत्यापन न कराने के एवज में न सिर्फ जुर्माना वसूल किया जाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जाएगा और गुजरे में महीनों हुए सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जेल भेजा भी गया है। जो भी ऐसे संदिग्ध व्यक्ति व आपराधिक किस्म के व्यक्ति ये सोचते हैं कि दूसरे प्रदेश में अपराध करने के बाद कुमाऊं में आकर बस और छिप जाएंगे, काम-धंधा करने लगने हैं और अपराध को छिपा लेंगे, तो ये उनकी भूल है। पुलिस की हर किसी पर नजर है।


जिलेवार गिरफ्तारियां, सत्यापन और जुर्माना
जिला                गिरफ्तारी           सत्यापन      किराएदार     जुर्माना वसूली
अल्मोड़ा                 3                  2058           746             160000 
बागेश्वर                   0                 1249            619              50500 
चम्पावत                 1                  3064           1543               3750
पिथौरागढ़               5                  4404          1473            200000
नैनीताल               54                 10135          2528            306700  
ऊधमसिंह नगर    836                20525          6776            969300
कुल                   899                41435        16355          1690250  

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी में नेपाली युवक गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद
ईद की क्लासिक मुगलई मिठाई है शीर खुरमा, आज आपको बताएंगे इसकी पूरी रेसिपीज
Etawah में सखी वन स्टॉप सेंटर में किशोरी ने दी जान: किचन में लगाई फांसी, कानपुर के नारी निकेतन केंद्र में भेजा जाना था
रामपुर : श्मशान घाट पर सो रहे ग्रामीण की हत्या करने में चार को उम्र कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
Etawah में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया: गौतस्करी के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट होने पर ट्रक छोड़कर भागे आरोपी
कासगंज : सिग्नल वाले महाराज मंदिर के समीप मिला बुजुर्ग का शव, कासगंज-बरेली मार्ग पर हुआ हादसा