UP Nikay Chunav 2023 : Kanpur Dehat में नंद गोपाल नंदी बोले- मोदी-योगी की सरकार में अंजाम भुगत रहे अपराधी

UP Nikay Chunav 2023 कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कानपुर देहात पहुंचें।

UP Nikay Chunav 2023 : Kanpur Dehat में नंद गोपाल नंदी बोले- मोदी-योगी की सरकार में अंजाम भुगत रहे अपराधी

UP Nikay Chunav 2023 कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कानपुर देहात पहुंचें। जहां उन्होंने झींझक में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी-योगी की सरकार में अपराधी अंजाम भुगत रहे।

कानपुर देहात, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 जब से देश और प्रदेश में मोदी-योगी की सरकार आई है। तब से अपराधी या तो जेल में है या अपना अंजाम भुगत चुके हैं। डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। यह बात झींझक में आयोजित जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कही।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। तब से किसी की आंख उठाने की हिम्मत नहीं है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की सरजमीं में पलने वाले आतंकवादियों को उनके घर में नेस्तनाबूंद कराया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पूर्व की सरकारों में नौकरी के नाम पर बोली लगती थी। जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर लाखों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य पर काम कर रही है। योगी सरकार की कार्रवाई से अपराधियों ने प्रदेश से पलायन कर दिया है।

जिसके चलते प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र से जो पैसा आता है तो बंदरबांट नहीं होती है। वहीं रसूलाबाद विधायका पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा सरकार में ही सभी वर्गों का हित है। सरकार मजदूर, किसान, नौजवान समेत सभी के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों व लोगों के उत्साह को देखते हुए आभार जताया। इस दौरान अंशू पोरवाल, विपिन कुमार, रवि दीक्षित, सतपाल पाल, गजेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।