नैनीतालः हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती ने जारी की अधिसूचना
.jpg)
नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई जिला न्यायाधीश, अपर जिला न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, रमेश चन्द्र ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (जेएम) काशीपुर से सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून, ऐश्वर्य बोरा सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की से जेएम बागेश्वर, चन्देश्वरी सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर से जेएम लक्सर, राजेन्द्र कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन ऋषिकेश का सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वाराहाट, कल्पना सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर का फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर, पुनीत कुमार फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की का सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर, प्रकाश चन्द्र जेएम फर्स्ट देहरादून का सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्तरकाशी, रिजवान अंसारी सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर का सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर, रजनीश मोहन सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर का सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर, कंचन चौधरी सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर का फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर, शिवानी नाहर सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत का जेएम फर्स्ट रुड़की, एलके वर्मा जेएम द्वितीय रुद्रपुर का सिविल जज जूनियर डिवीजन गरुड़, उर्वशी रावत जेएम ऋषिकेश का जेएम फर्स्ट देहरादून तबादला किया गया है।
इनके अलावा, करिश्मा डंगवाल फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर का सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर, जसमीत कौर जेएम फर्स्ट रुड़की का सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत, रुचिका गोयल सेकेंड एडिशनल सिविल जज जूनियर
डिवीजन काशीपुर से फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल, प्रतीक मथेला सिविल जज जूनियर डिवीजन सितारगंज से जेएम पौड़ी, विनीत कुमार श्रीवास्तव सेकेंड एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून का जेएम काशीपुर, दीप्ति पंत थर्ड एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून का एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर, आशीष तिवारी सिविल जज जूनियर डिवीजन पौड़ी का सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की, प्रतीक्षा सेकेंड सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की का सिविल जज जूनियर डिवीजन पौड़ी, हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, देहरादून को निदेशक, उत्तराखंड न्यायिक एवं कानूनी अकादमी भवाली स्थानांतरित किया गया है जबकि उजाला भवाली के निदेशक नितिन शर्मा को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून बनाया गया है।
इनके साथ ही, राजीव कुमार खुल्बे, सदस्य-सचिव, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागेश्वर व जिला न्यायाधीश बागेश्वर एस.एम.डी. दानिश को सचिव संसदीय एव विधायी कार्य देहरादून स्थानांतरित किया जा रहा है।
अनुज कुमार संगल, रजिस्ट्रार (सतर्कता) को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव के कार्यालय का प्रभार भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: CM धामी ने आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया