रायबरेली: कश्यप ऋषि व निषादराज गुहराज की सपा कार्यालय में मनाई गई जयंती

रायबरेली: कश्यप ऋषि व निषादराज गुहराज की सपा कार्यालय में मनाई गई जयंती

रायबरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी मुख्यालय में कश्यप ऋषि व निषादराज गुहराज की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित करने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव व संचालन महामन्त्री अरशद खान ने किया।
         
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  ने कहा कि कश्यप ऋषि प्राचीन वैदिक ऋषियों में प्रमुख ऋषि है, जिनका उल्लेख ऋग्वेद में हुआ है।इन्हें सर्वदा धार्मिक एवं रहस्यमय चरित्र वाला बताया गया है एवं अति प्राचीन कहा गया है।  निषाद राज गुहराज निषाद समाज से थे, उन्होनें ही वनवासकाल में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को अपने सेवकों द्वारा गंगा पार करवायी थी।  समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि परम्परा के अनुसार देवता, दैत्य, दानव, यक्ष, गंधर्व, रक्षा, नाग इन सभी जीवाधारियों की उत्पत्ति कश्यप से हुई। 

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि निषादराज के काल में ही केवट ने प्रभु श्रीराम को गंगा पार करवाया। इस अवसर पर सुरेश पटेल, रामस्वरूप, राजेश मौर्या, सतगुरू प्रसाद, सतीश महाजन, जेपी यादव, नरेन्द्र मटिहा, अजय यादव, विनोद यादव, अर्जुन यादव, संजय पासी, भारतलाल यादव, राम गोपाल वैश्य, मो0 मुशीर, इरफान सिद्दीकी, रमेश मौर्या, मेहरबान यादव, अरविन्द चौधरी आदि लोगों ने कश्यप ऋषि एवं निषाद राज गुहराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें - उमेश पाल हत्याकांड: रजिस्टर और आईफोन खोलेगा कई सफेदपोश नेताओं व ठेकेदारों का राज

ताजा समाचार

UP में प्राकृतिक आपदाओं में 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Kannauj: भाजपा नेता के भाई को थानाध्यक्ष ने सरेआम पीटा; आंख और कान में आईं गंभीर चोटें, नाक की हड्डी भी टूटी, पढ़ें- पूरा मामला
बलिया: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
लंबे समय तक अलगाव विवाह-विच्छेद की स्थिति उत्पन्न नहीं करता: हाईकोर्ट
Auraiya: दो पक्षों में जमकर चले लाठी और डंडे, बेबस नजर आई पुलिस, इस बात को लेकर छिड़ा था विवाद...
लखनऊ : क्राइम कंट्रोल करने वाली UP पुलिस में नौकरी करते पकड़े गए 34 जालसाज, फिर जो हुआ-जानकर रह जाएंगे हैरान