हल्द्वानी: थाने पहुंचा कॉलोनी में सड़क अतिक्रमण का विवाद

सड़क को लेकर दो पक्षों में हो रहा था लगातार विवाद

हल्द्वानी: थाने पहुंचा कॉलोनी में सड़क अतिक्रमण का विवाद

तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया गया केस

हल्द्वानी, अमृत विचार। पीपल पोखरा में सड़क पर अतिक्रमण का विवाद थाने तक पहुंच गया है। आरोप है कि सड़क को लेकर दो पक्षों में आए दिन मारपीट हो रही है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक हरि विहार फतेहपुर निवासी राधा गड़िया का कहना है कि कॉलोनी के लिए 20 फीट की सड़क बनाई गई है, लेकिन कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर दिया। विरोध करने पर गोपाल सिंह मेहरा, मुन्नी देवी, सुरेन्द्र सिंह मेहरा, रीना मेहरा, मनमोहन सिंह, प्रियंका मेहरा, जीनव सिंह मेहरा, मीनू, ईश्वर सिंह मेहरा ने उन पर हमला कर दिया।

जिससे उनके पति सुरेंद्र गड़िया को गंभीर चोट आ गई। उधर, सुरेंद्र सिंह मेहरा का कहना है कि वह एक काश्तकार हैं। उनकी भूमि पर भवन निर्माण का काम चल रहा है। आरोप है कि राधा गड़िया, सुरेन्द्र गड़िया और उनका बेटा आए दिन काम में रुकावट डाल रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने रीना मेहरा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बहू मिनी मेहरा भी घायल हो गई। उन्होंने आरोपियों पर जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।

 

ताजा समाचार