अयोध्या: चौपाल में समस्याएं सुनी नहीं, बस सुनाया सरकार का संदेश

अमृत विचार, अयोध्या। बीकापुर विकासखड क्षेत्र के उमरनी पिपरी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। हालांकि चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनने के बजाए सरकार के संदेश और विभिन्न योजनाओं को ही गिनाया जाता रहा।
चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दयाराम वर्मा द्वारा की गई। खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश उपाध्याय द्वारा उप मुख्यमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का संदेश पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया गया। चौपाल के दौरान शासन द्वारा गांव में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन और राशन कार्डों का भी सत्यापन किया गया। चौपाल में शामिल अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत अजय तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद नसीम खान, एडीओ कोऑपरेटिव, ग्राम प्रधान दयाराम वर्मा, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना था कि चौपाल में लोगों की समस्याओं को भी सुना जाना चाहिए था।