अल्मोड़ाः उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुनबा बढ़ा रहे हिम तेंदुए, 06 साल की मेहनत के बाद चला मौजूदगी का पता

अल्मोड़ाः उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुनबा बढ़ा रहे हिम तेंदुए, 06 साल की मेहनत के बाद चला मौजूदगी का पता

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विश्व के महज कुछ देशों में बचे स्नो लेपर्ड व रेड फॉक्स उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड की बात करें तो पिछले छह साल से 'द माउंटेन राइड' की टीमें पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में हिम तेंदुए समेत अन्य दुर्लभ वन्य प्राणियों की खोज में जुटी हैं। इस बार टीम फरवरी में दुर्लभ वन्य प्राणियों की मौजूदगी का पता लगाने दारमा घाटी पहुंची और दुर्गम क्षेत्र में करीब पैंतीस किमी की पैदल यात्रा की। पहले सप्ताह में ही टीम के सदस्य जयेंद्र सिंह, दिनेश बंग्याल और सोमी सिंह को हिम तेंदुए समेत रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप और कुछ अन्य जीवों के दर्शन हुए। टीम के सदस्य बताते हैं कि दारमा घाटी के आठ से दस हजार फीट की ऊंचाई के गांवों के आसपास हिम तेंदुओं, रेड फॉक्स और अन्य अनेक दुर्लभ प्राणियों की मौजूदगी है। भारत-चीन सीमा से लगे दारमा घाटी के दारमा, व्यास और चौंदास लैंडस्केप में हिम तेंदुए, रेड फॉक्स व अन्य दुर्लभ जीव पहली बार कैमरे में कैद भी हुए हैं। 

इन देशों में हैं हिम तेंदुए 
अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान व उजबेकिस्तान। 

रेड फॉक्स का आक्रामक स्वभाव 
रेड फॉक्स अर्थात लाल लोमड़ी सामान्य लोमड़ी से कद काठी में बड़ी होने के साथ ही काफी आक्रामक भी होती है। यह मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के अधिकांश भागों और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। लोमड़ी की इस प्रजाति को विश्व की सौ सबसे खराब आक्रामक प्रजातियों की सूची में शामिल किया गया है। यह अपने आप को नए वातावरण में तेजी से ढाल लेती है। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों भी यह काफी संख्या में पाई जाती है।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री