आइए देश की प्रगति के लिए संकल्प करें: बसवराज बोम्मई

आइए देश की प्रगति के लिए संकल्प करें: बसवराज बोम्मई

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरूवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए देश वासियों से भारत की प्रगति के लिए संकल्प करने का आह्वान किया। बोम्बई ने आज राष्ट्रीय सैन्य युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति खुद को समर्पित करने, संविधान के अनुसार कार्य करने और भारत की प्रगति के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्हें सभी से इस का संकल्प करने का आह्वान किया। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक जा कर शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की शक्ति दुनियाभर फैली है। भारत की महान विरासत विश्व में एक आधुनिक, प्रगतिशील भारत के रूप में है। उन्होंने कहा कि हम मानवता के आदर्श वाक्य, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल राज्य के आठ लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के एसएम कृष्णा के लिए पद्म विभूषण, सुधामूर्ति, एसएल भैरप्पा समेत कुल आठ लोगों की घोषणा की गई है। 

पिछले कई वर्षों से, प्रधानमंत्रियों ने उन लोगों को पद्म पुरस्कार देने की अभिनव प्रणाली शुरू की है अपने पेशे में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए योगदान दिया है। इसके तहत बिना किसी आकांक्षा के अथक परिश्रम करने वालों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसकी के तहत इस वर्ष कर्नाटक के लोगों को आठ पुरस्कार मिले हैं। यह कर्नाटक की मानव प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनसे और लोगों को प्रेरणा मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,906 हुई 

 

ताजा समाचार

हरदोई में SP ने माधौगंज और हरियावां के एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मियों का किया तबादला, एक कांस्टेबल लाइन हाजिर
Bareilly: 'बच्चों समेत कर लूंगी आत्महत्या, 24 घंटे में पुष्पेंद्र का पता लगाएं', पत्नी ने फिर लगाई गुहार
Bareilly: तेज आंधी कहर बनकर टूटी, मकान का छज्जा और झोपड़ी ढहने से दो की मौत
बरेली: मुख्यमंत्री योजना में सीमित ट्रेड बने रोड़ा, हजारों युवाओं के सपने अधूरे
राजस्थान में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार के जयपुर सहित कई ठिकानों पर मारा छापा, जानें पूरा मामला
बरेली में बेकाबू कुत्तों का कहर, अस्पताल में भी नहीं सुरक्षित लोग