बरेली: बर्फीली हवाओं से और सर्द होगी रात, गिरेगा न्यूनतम तापमान

बरेली: बर्फीली हवाओं से और सर्द होगी रात, गिरेगा न्यूनतम तापमान

बरेली, अमृत विचार। नए साल की शुरुआत के साथ शुरू हुई हाड़ कंपाती ठंड का कहर आगे भी जारी रहेगा। तीन दिन शाम को तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे रातें और सर्द होंगी। न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 11.8 तो न्यूनतम 6.6 डिग्री रहा। कोहरा सुबह देर तक छाया रहा और धूप भी पूरे दिन नहीं निकली। पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मौसम के मिजाज में अभी दो दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। घना कोहरा और गलन बरकरार रहेगी। धूप का असर भी बेहद हल्का रहेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: इंसानियत शर्मसार! नौ साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म...कहीं चीख न निकल जाए सौतेली मां दबाती रही मुंह

बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को हवाएं ज्यादा तेज चलीं, जिस कारण गलन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सरकारी दफ्तरों में कर्मी हीटर के पास बैठे दिखे। सुबह और शाम को दृश्यता कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों समाना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर पश्चिम से चल रही ठंडी हवा गलन बढ़ा रही है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को हवाओं की रफ्तार बढ़ने से सुबह ठंड ज्यादा महसूस हुई। बताया कि अभी करीब तीन दिन तक शाम 6 बजे के बाद से तेज बर्फीली हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी, जिस कारण रात में ठंड बढ़ेगी। बर्फीली हवाओं के कारण रात और दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: डेलापीर मंडी में आवारा पशुओं का आतंक, शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान