अयोध्या: पूर्व पीएम की जयंती पर कल होगा कवि सम्मेलन, सांसद ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
19.jpg)
अमृत विचार, अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारी पूरी हो गयी है। सांसद लल्लू सिंह ने कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता व साहित्य की प्रज्ज्वलित रश्मि के माध्यम से दी जायेगी। सम्मेलन में शिवओम अम्बर, विष्णु सक्सेना, रमेश शर्मा, सुमन दूबे, यमुना उपाध्याय, अशोक टाटम्बरी, अनिल चौबे, जगदीश सोलंकी, प्रियांशु गजेन्द्र, अशोक चारण, भुवन मोहनी, राजीव राज, विकास बौखल, सुमित सरल जैसे कवियों की उपस्थिति रहेगी।
25 दिसम्बर की शाम 7 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी। थ्री डी साउंड सिस्टम कवियों की रचनाओं को और मधुर बना देगा। जिले प्रबुद्ध जनों को कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: थार से भाग रहे वारंटी को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा, इनोवा से किया था पीछा