अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
11.jpg)
अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना- दिलासीगंज मार्ग पर मड़ना रामपुर पुआरी गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी शिव कुमार सिंह व मुन्ना सिंह अयोध्या शहर से एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। सोमवार की रात जैसे ही दिलासीगंज मार्ग पर मड़ना रामपुर पुआरी गांव के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे शिव कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं मुन्ना सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरो ने लखनऊ रेफर कर दिया। घायल मुन्ना सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना रात की है लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: वीरान जंगल में मिला एक साल पुराना मानव कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटा पुलिस