हरदोई: वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां 

हरदोई: वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां 

अमृत विचार, हरदोई। मंगली पुरवा स्थिति डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहे थे 30वें वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन नन्हें-मुन्नों के नाम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत बच्चा बाबा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करते हुए वार्षिकोत्सव में बच्चों की संदेशात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को संभाल कर रखने व संस्कारवान बनाए जाने की जरूरत है। संत बच्चा बाबा ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को देश का गौरव बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम की मिशाल बनने को कहा। सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का शुभारभ भगवान गणेश की स्तुति से हुआ। जैसे करनी वैसी भरनी गीत से बच्चों ने सभी को जीवन में माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी। आई लव माई इंडिया में बच्चों ने देशभक्ति की भावना को दर्शाया। नाटक माता पिता में भेदभाव के माध्यम से घर में बहुओं द्वारा माता-पिता सास-ससुर के बीच में भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। पानी को संरक्षित करने की सीख नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सभी को प्रदान की गई। पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब गीत से बच्चों ने पढ़ लिख कर अपना जीवन सफल बनाने का संदेश प्रदान किया।  

श्रद्धा  हत्याकांड  की प्रस्तुति देकर  बच्चों ने युवा पीढ़ी को कोई भी काम बिना सोचे समझे न करने की सीख दी। प्रबंधक अखिलेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ,भूमिका सिंह, भाजपा नेता मुकुल सिंह ,शिक्षिका रूपाली गुप्ता, विनीता शुक्ला, नैंसी गुप्ता ,सोनी ,प्रज्ञा ,पूजा ,बीना गुप्ता, स्वाति ,शीलू ,अंशिका ,प्रिया ,अपर्णा,,रोली ,प्रिंसी, सोनम, नीलम, आरती,नजरिन, सुधा गुप्ता ,दिव्या गुप्ता, पूनम ,अर्पिता, कविता व शिक्षक रामप्रकाश पांडेय, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता ,भूपेश सिंह, देवेश सिंह ,उदय शुक्ला ,शुभम सिंह आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में तलबारबाजी का हुनर दिखायेगा Hardoi का लाल निखिल