चित्रकूट: नगर पालिका और तीनों नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी

चित्रकूट। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिन के भीतर इस संबंध में आपत्तियां और सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
आरक्षण सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी का वार्ड नंबर एक चितरा गोकुलपुर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर दो मणिकुंज महिला, वार्ड तीन एसडीएम कालोनी अनुसूचित जाति महिला, चार लक्ष्मणपुरी अनुसूचित जाति, वार्ड पांच राघवपुरी पिछड़ा वर्ग और छह तुलसीनगर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार वार्ड सात काशीरामनगर अनारक्षित, वार्ड आठ ट्रांसपोर्टनगर अनारक्षित, वार्ड नौ शंकरगंज अनारक्षित, दस गोपालकुंज महिला, 11 तीर्थराजपुरी महिला, वार्ड नंबर 12 अंबिकाकुंज पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 13 कामदगिरि नगर अनारक्षित, 14 पंडित दीनदयालनगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड 15 सीतापुर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 16 भरतपुरी अनारक्षित,17 जानकीपुरी पिछड़ा वर्ग, 18 पुरानी बाजार अनारक्षित, 19 द्वारिकापुरी महिला, 20 रामपुरी अनारक्षित, 21 शास्त्रीनगर अनारक्षित, 22 जगदीशगंज पिछड़ा वर्ग, 23 गांधीगंज अनारक्षित, 24 गोकुलपुरी महिला और वार्ड नंबर 25 बलदाऊगंज अनारक्षित है।
इसी प्रकार मानिकपुर नगर पंचायत में वार्ड नंबर 1 अनारक्षित, दो महिला, तीन पिछड़ा वर्ग, चार पिछड़ा वर्ग महिला, पांच अनुसूचित जाति महिला, छह अनुसूचित जाति महिला, सात अनुसूचित जाति, आठ अनुसूचित जाति, नौ पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 10,11 और 12 अनारक्षित वार्ड होंगे। राजापुर नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक अनारक्षित, दो और तीन अनुसूचित जाति महिला, चार अनारक्षित, पांच, छह और सात अनुसूचित जाति, आठ पिछड़ा वर्ग, नौ और दस पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित, 11 अनारक्षित, 12 पिछड़ा वर्ग, 13 अनारक्षित, 14 महिला और वार्ड नंबर 15 अनारक्षित है। मऊ नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक अनुसूचित जाति महिला, दो अनुसूचित जाति, तीन और चार अनारक्षित, पांच पिछड़ा वर्ग महिला, छह अनारक्षित, सात महिला, आठ पिछड़ा वर्ग, नौ महिला, दस अनारक्षित, 11 महिला, 12 पिछड़ा वर्ग और वार्ड नंबर 13 और 14 अनारक्षित हैं