शाहजहांपुर: खन्नौत पुल के नीचे बिजली कर्मचारी के बेटे का शव मिला, मचा हड़कंप

एक आंख की भौ पर चोट का निशान था, मानसिक मंदित था

शाहजहांपुर: खन्नौत पुल के नीचे बिजली कर्मचारी के बेटे का शव मिला, मचा हड़कंप

अमृत विचार, सिंधौली/शाहजहांपुर। विद्ययुत विभाग के कर्मचारी के बेटे का शव नियामतपुर में खन्नौत पुल के नीचे नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसकी एक दहिने की आंख के भौ के ऊपर चोट थी और मामूली सा खून निकल रहा था। वह सोमवार की शाम पांच बजे घर से निकला था। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक मंदित था।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी राम रहीस ने बताया कि बिजली विभाग में लाइन मैन है। उसकी बड़ा गांव में सब स्टेशन पर पोस्टिंग है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 24 वर्षीय पंकज वर्मा सोमवार की शाम पांच बजे घर से निकला था।

उन्होंने सोचा है कि कहीं गया होगा और वापस आ जाएगा। वह रात दस बजे तक घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने उसे रात में तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह राम रहीस रिश्तेदारों के साथ सुबह आठ बजे बेटे की तलाश में निकले। वह जानकारी करते हुए सिंधौली थाने पहुचं। पुलिस ने मोबाइल पर मृतक का फोटो दिखाया।

राम रहीस ने बताया कि उसके बेटे का शव है। पुलिस ने परिवार वालों को बताया कि नियामतपुर गांव के निकट खन्नौत पुल के नीचे नदी के किनारे उसका शव पड़ा था और शरीर में गहरा घाव नहीं था। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मनोरोगी था। वह शाम को घर से निकलता था और रात दस बजे वापस आ जाता था। उनका कोई आरोप नहीं है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा और मामले की जांच की जा रही है।

ताजा समाचार