सुल्तानपुर: मॉडल प्रेजेंटेशन में शाश्वत की टीम को मिला पहला स्थान

सुल्तानपुर: मॉडल प्रेजेंटेशन में शाश्वत की टीम को मिला पहला स्थान

अमृत विचार, सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के इंजीनियरिंग संकाय में आयोजित तीन दिवसीय खेल एवं तकनीकी महोत्सव में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को कई खेल प्रतियोगिताएं हुई। ज्यादातर फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे। मॉडल प्रजेंटेशन में शाश्वत सागर की टीम को पहला स्थान मिला। टीम ने एलपीजी गैस डिटेक्शन सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत किया था।

Image Amrit Vichar(21)

कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर स्थित इंजीनियरिंग संकाय में दूसरे दिन क्रिकेट, वालीबॉल, कैरम, खो खो, लूडो, रस्साकशी, मॉडल प्रजेंटेशन समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लूडो प्रतियोगिता में विकास कसौधन प्रथम और ज्योति वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी की पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में बीटेक मैकेनिकल फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी अव्वल रहे। बीटेक कंप्यूटर साइंस थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को दूसरा स्थान मिला। रस्साकशी महिला वर्ग की प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की छात्राएं अव्वल रहीं।

ईसी और सीएस की छात्राओं को दूसरा स्थान मिला। खो खो बालिका वर्ग में दीपिका टीम पहले और रिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो खो बालक वर्ग में सादिक की टीम पहले और शिवांश की टीम दूसरे स्थान पर रही। मॉडल प्रजेंटेशन में शाश्वत सागर, शिवांशु सागर, रविशंकर, हर्षित श्रीवास्तव व आदित्य जायसवाल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कृष्णा कार्तिक, पवन कुमार, नीरज सचान, रामसिंह वर्मा की टीम रही।

Image Amrit Vichar(23)

तीसरे स्थान पर अमरेंद्र यादव, संदीप मौर्य, आस्था पासवान व किशन की टीम रही। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पंकज वांग पहले और विकास मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। टेबल टेनिस महिला वर्ग में मोनिका शर्मा पहले और जाह्नवी श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहीं। पावर पॉइंट प्रजेंटेशन में पवन को पहला, सौम्या पांडेय को दूसरा तथा आशुतोष वर्मा को तीसरा स्थान मिला। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शेखर सिंह पहले और शुभांशु मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।

संस्थान के एकेडमिक प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कई खेलों की फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में चौंपियनशिप भी अंतिम दिन प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विवाह के बाद राम समेत चारों भाइयों को परोसा गया छप्पन भोग का कलेवा