बरेली: कुतुबखाना फ्लाईओवर की खोदाई में निकला गहरा कुआं, देखने वालों का लगा मजमा

इसका पता चलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर वहां इकट्टा हो गए।

बरेली: कुतुबखाना फ्लाईओवर की खोदाई में निकला गहरा कुआं, देखने वालों का लगा मजमा

जानकारी मिलने पर सेतु निगम के अधिकारियों ने कुएं को लोहे की चादर से ढक दिया और पेड़ की टहनी उस पर डाल दी।

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कुतुबखाना फ्लाईओवर की खोदाई के दौरान पंजाबी मार्केट के पास गहरा कुआं निकला है। इसकी जानकारी मिलते ही कुएं को देखने वालों का मजमा लग गया। वहीं इस दौरान पहुंचे सेतु निगम के अधिकारियों ने कुएं को लोहे की चादर से ढक दिया। साथ ही आला अधिकारियों को कुआं निकलने की सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब लूनी स्टेशन पर रुकेगी काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस

दरअसल, बरेली में कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खोदाई का काम पिछले कई दिनों से तेजी के साथ चल रहा है। वहीं आज जब मजदूर पंजाबी मार्केट के पास खोदाई का काम कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें एक कुआं नजर आया, जो काफी गहरा था। इसका पता चलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर वहां इकट्टा हो गए और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस बीच पहुंचे सेतु निगम के अधिकारियों ने कुएं को लोहे की चादर से ढक दिया और पेड़ की टहनी उस पर डाल दी। साथ ही कोई अनहोनी ना हो, इसके लिए लोगों को कुएं से दूर रहने हिदायत दी। इसके अलावा खोदाई में कुआं निकलने की जानकारी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में भी दे दी गई है, जो इस कुएं की जांच पड़ताल करेंगे।

जिसके बाद ही वहां पर खोदाई के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का मानें तो कुआं करीब 300 से 400 साल पुराना है। लोगों के मुताबिक, उस वक्त यहां इमली के पेड़ हुआ करते थे, जिसके नीचे ये कुआं था, जिसके पानी का लोग इस्तेमाल करते थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड़, जिला अस्पताल के कर्मचारियों की शह पर चल रहा खेल

ताजा समाचार