गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित
कांग्रेस ने अब तक 89 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।
गांधीनगर। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 3 महिला और 4 मुस्लिम नाम भी हैं। लिस्ट जगह बनाने वाली लिस्ट में लिंबडी से कल्पना करमसिभाई मकवाना, डेडियापाड़ा-एसटी से जर्माबेन सुखलाल वसावा और करंज से भारती प्रकाश पटेल शामिल हैं।
दूसरी लिस्ट में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं। इससे पहले पार्टी ने 43 नामों वाली पहली लिस्ट पिछले शुक्रवार को जारी कर दी थी। कांग्रेस ने अब तक 89 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
उधर काफी समय तक विचार विमर्श के बाद BJP ने भी गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात में पहले चरण में 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।
हालांकि गुजरात चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं होने वाली है। पिछले 2 दिनों में तीन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के दाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने बुधवार रात को इस्तीफा दिया है। वे मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। BJP ने भगवानभाई धनाभाई बराड़ को तलाला विधानसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।
चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और मुहवा में औद्योगिक प्लांट के खिलाफ आंदोलन करने वाले डॉ. कनुभाई कलसरिया के नाम शामिल हैं।
गुरुवार को जारी हुई भाजपा की पहली लिस्ट में 180 विधानसभा सीटों में से 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। घाटलोडिया राज्य की हॉट सीट है। मुख्यमंत्री यहां से भाजपा विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं।
गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर का सामना करेगी और पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अलावा आक्रामक तरीके से मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ मुकाबला करेगी। भाजपा ने 1995 से लेकर लगातार छह बार चुनावी जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें : केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण, हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे मोदी