बरेली: 13 को होगा पीएम आह्वान पर राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज का महासम्मेलन 

बरेली: 13 को होगा पीएम आह्वान पर  राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज का महासम्मेलन 

बरेली,अमृत विचार। अगामी 13 नवम्बर को 9 बजे से 4 बजे तक राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर पसमांदा मुस्लिम समुदाय का महा सम्मलेन बरेली जिला के नेहरू युवा केंद्र में होगा।

यह जानकारी गुरुवार को पसमांदा महाज़ के जिला अध्यक्ष मो कमर सिद्दिकी ने उपजा प्रेस में एक प्रेसवार्ता में दी। 
उन्होने बताया कि रैली मे भारतीय जानता पार्टी के सर्वश्रेष्ठ निर्णायक समिति पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य व भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद  डॉ के. लक्ष्मण मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।

इनके अलावा भाजपा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी , केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा , उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री  दानिश आज़ाद अंसारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जमाल सिद्दीकी, राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के पूर्व वाईस चेयरमैन आतिफ रशीद  वक्ता के रूप में रहेंग। प्रेसवार्ता में मोहम्मद कमर सिद्दीकी संगठन के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के प्रदेश प्रभारी  फैसल मंसूरी, जिला अध्यक्ष, जावेद अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी, प्रदेश मंत्री शादिक रजा, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आज़म सैफी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, प्रदेश मंत्री मुख्तार अंसारी, प्रदेश मंत्री अमज़द अल्वी, प्रदेश प्रवक्ता  डॉ तस्लीम कुरैशी, अध्यक्ष ब्रज छेत्र डॉ हासिम अंसारी, महानगर अध्यक्ष  शारुख कुरैशी, ब्रज छेत्र महामंत्री डॉ फहीम अहमद, ब्रज छेत्र मंत्री  तस्लीम फौजी, ब्रज छेत्र
मंत्री, रफीक अहमद मौजूद रहे।

ताजा समाचार

क्या आप नीट से छूट दे सकते हैं, अधिकारियों की मांग करना गलत क्यों... स्टालिन ने अमित शाह पर किया पलटवार, कहा दें जवाब
Kanpur सेंट्रल में प्लेटफॉर्म नंबर 9 की स्वचालित सीढ़ी हटेगी, नई बिल्डिंग में बाधक बनी सीढ़ी और फुटओवर ब्रिज, दोनों को हटाने की स्वीकृति मिली
मुरादाबाद : लोको पायलट रेलवे रनिंग रूम में सुपरवाइजर ने ड्यूटी के दौरान कीटनाशक दवा पीकर दी जान 
Meerut Amit murder case : मां बोली- मेरे बेटे के हत्यारों को मृत्युदंड दे सरकार, भाई ने बच्चों की उठाई जिम्मेदारी
Magadh University Scam: पूर्व कुलपति और उनके परिवार के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, जानें पूरा मामला
बिजनौर : सड़क पर लड़खड़ाता दिखा नशे में धुत सिपाही, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला...VIDEO वायरल