हमीरपुर: 15 करोड़ खर्च कर मौदहा बांध बनेगा पर्यटन स्थल

हमीरपुर: 15 करोड़ खर्च कर मौदहा बांध बनेगा पर्यटन स्थल

अमृत विचार, हमीरपुर। सिंचाई विभाग के अधीन जिले का विरमा नदी पर स्थित मौदहा बांध को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने स्टीमेट बनाकर पर्यटन विभाग को सौंप दिया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करन पाल सिंह ने बताया कि मौदहा बांध …

अमृत विचार, हमीरपुर। सिंचाई विभाग के अधीन जिले का विरमा नदी पर स्थित मौदहा बांध को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने स्टीमेट बनाकर पर्यटन विभाग को सौंप दिया है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करन पाल सिंह ने बताया कि मौदहा बांध बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से मात्र चार किमी दूर स्थित है। इसके 5439 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मे पानी भरा है। लोग नावों के जरिए भ्रमण कर बांध का आनंद उठाते हैं। यह बांध 22 किमी ऊंचाई पर है, 1692 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया है। बांध में आकर्षक पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन, वाशिंग टावर, हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज समेत कई विंदुओं पर इसे विकसित किया जाना है। आने जाने वाले सैलानियों को विशेष प्रकार के कक्षों की व्यवस्था की जानी है। पर्यटक कमरे में ही बैठकर लबालब भरे बांध को देख सकेंगे। अभी इस बांध से सिंचाई विभाग को मछली आखेट के जरिए लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त होती थी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वाटर टावर तीस फीट ऊंचा बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। क्योकि यह बांध स्वामी ब्रह्मानंद के नाम से है।

इसलिए बांध में स्वामी जी की चालीस लाख रुपये की मूर्ति भी लगाई जाएगी। फ्लोरल एवं हर्बल गार्डेन को विशेष आकार दिया जाएगा। साज सज्जा में केवल 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पर्यटन स्थल न केवल बुंदेलखंड के लोगों के लिए एक अच्छे स्थल के नाम से जाना जाएगा, बल्कि सीमावर्ती प्रदेश मध्यप्रदेश के सैलानी भी इस स्थल पर आने के लिए बार बार मन बनाएंगे। बांध के विकसित हो जाने से हमीरपुर व महोबा जिले का महत्व बढ़ जाएगा। वहीं सहायक अभियंता रामफल राम का कहना है कि आंगणन पर्यटन विभाग को भिजवा दिया गया है। शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है।

ये भी पढ़ें-इजरायल में नेतन्याहू की आश्चर्यजनक राजनीतिक वापसी, आगे की राह हो सकती है मुश्किल