कानपुर: स्मार्ट सिटी कार्यालय का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, 33 कर्मचारी गैरहाजिर

कानपुर: स्मार्ट सिटी कार्यालय का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, 33 कर्मचारी गैरहाजिर

अमृत विचार, कानपुर। मंडलायुक्त् डॉ. राजशेखर ने बुधवार सुबह दस बजे स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां कंट्रोल रूम से तीन, आईटीएमएस से दस, एसपीवी से आठ समेत अन्य विभागों में कुल 33 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इसपर सभी का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ड्यूटी लगाकर …

अमृत विचार, कानपुर। मंडलायुक्त् डॉ. राजशेखर ने बुधवार सुबह दस बजे स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां कंट्रोल रूम से तीन, आईटीएमएस से दस, एसपीवी से आठ समेत अन्य विभागों में कुल 33 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इसपर सभी का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ड्यूटी लगाकर गैरहाजिर का खेल

मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर सुबह स्मार्ट सिटी कार्यालय में निरीक्षण को पहुंचे तो यहां सिर्फ नोडल प्रभारी आरके सिंह मौजूद मिले। सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। यहां कुल दस कर्मचारियों में सुबह पाली में पांच कर्मचारियों के सापेक्ष दो कर्मचारी मिले। आईसीसीसी, आईटीएमएस में कुल 12 कर्मचारी के सापेक्ष दो कर्मचारी मिले। एसपीवी, मैनेजमेंट आफिस में कुल नौ कर्मचारी में एक मिला। नोडल अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों का रिर्पोटिंग टाइम 10.30 बजे है।

वहीं, आईटी जेई प्रतिमा शुक्ला, ड्यूटी पर गैरहाजिर मिलीं जबकि पंजिका में उनकी हाजिरी लगी हुई थी। इस संबंध में मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ आईसीसीसी में टेक महिन्द्रा के 12 कर्मचारियों के सापेक्ष एक कर्मचारी हाजिर मिला।

मंडलायुक्त ने दिए आदेश

सभी गैरहाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए, कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जेई प्रतिमा शुक्ला के खिलाफ जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई, उपस्थिति पंजिका को रोजाना चेक करने का आदेश दिया गया , सुबह 10 बजे तक सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में हाजिर रहे, 10:30 बजे तक उपस्थित पंजिका का नोडल अधिकारी जांच करें।

यह भी पढ़ें:- औचक निरीक्षण : डीएम ने परखी पठन-पाठन की गुणवत्ता