अयोध्या: अवैध प्रचार बोर्ड व होर्डिंग्स से पटा शहर, कार्रवाई शुरू

अयोध्या, अमृत विचार। बिजली के खम्भों, पेड़ों और सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर लगे रोड लाइट पोल प्रचार-प्रसार सामग्री से पटा हुआ है। शहर की सुंदरता की बाट लगा रहे यह प्रचार बोर्ड लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति भी प्राप्त नहीं की जाती है। अब ऐसे प्रचार बोर्ड व होर्डिंग लगाने वालों …
अयोध्या, अमृत विचार। बिजली के खम्भों, पेड़ों और सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर लगे रोड लाइट पोल प्रचार-प्रसार सामग्री से पटा हुआ है। शहर की सुंदरता की बाट लगा रहे यह प्रचार बोर्ड लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति भी प्राप्त नहीं की जाती है। अब ऐसे प्रचार बोर्ड व होर्डिंग लगाने वालों पर नगर निगम का शिकंजा कस गया है। नगर निगम ने अवैध रूप से लगी होर्डिंग व प्रचार बोर्ड हटवाने का अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया है। अवैध रूप से होडिँग व प्रचार बोर्ड लगवाने वालों पर विधिक कार्रवाई की भी तैयारी है।
शहर के सिविल लाइंस से लेकर रिकाबगंज, चौक नियावां, बजाजा, फतेहगंज, साहबगंज, बेनीगंज, नाका, देवकाली सहित अन्य जगहों पर बिजली के खम्भे प्रचार बोर्ड, राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनरों की भरमार है। इन्हें बिना नगर निगम से पूर्वानुमति लिए ही अवैध रूप से लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी स्थान पर कोई प्रचार सामग्री अथवा होर्डिंग आदि लगाने के लिए नगर निगम से पहले अनुमति प्राप्त करनी होती है। लेकिन लोगों ने अवैध रूप से प्रचार-प्रसार सामग्री लगा रही है।
नगर निगम के एमटीएस ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में अवैध रूप से लगे प्रसार-प्रसार के बोर्ड व होर्डिंग को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रसार प्रसार बोर्ड आदि लगवाने के लिए नगर निगम में आवेदन देकर अनुमति लेनी होती है। लेकिन अभी तक मात्र 5 लोगों ने ही आवेदन दिये हैं। उन्होंने बताया कि जो भी अवैध होर्डिंग आदि लगायी गयी हैं उनके लगवाने वालों को नोटिस भेजी जाएगी और आवश्यकनुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
शहर में 15 स्थानों पर और लगाये जाएंगे डिजिटल बोर्ड
नगर निगम के एमटीएस ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर निगम अयोध्या द्वारा प्रचार प्रसार कराने वालों की सुविधा के लिए शहर में 15 स्थानों पर डिजिटल बोर्ड स्थापित हैं। इसके अलावा 15 अन्य स्थानों पर अभी और डिजिटल बोर्ड लगाया जाना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें-सऊदी अरब का महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला, बिना पुरुष अभिभावक के कर सकेंगी हज